X
12वीं फेल
Drama | 27 Oct 2023 |
Hindi

12वीं फेल कहानी

12वीं फेल एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मेस्सी, लीड रोल में नजर आयें हैं। बता दें यह फिल्म की कहानी अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग बुक 12th Fail से ली गयी है और फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। 

कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है चंबल में रहने वाले एक आम लड़के मनोज से जो गांव के आम लड़कों की तरह जिंदगी गुजार रहा होता है। मनोज के पिता बेहद ईमानदार हैं, जिस वजह से वह निलंबित हैं। परिवार गरीबी से जूझ रहा है। 

इस छोटे से गांव के लड़के मनोज का एक ही ख्वाब होता है कि जैसे तैसे 12वीं पास करके उसे चपरासी की नौकरी पानी है। लेकिन इस बीच उसका मिलना एक पीसीएस अधिकारी से पड़ता है, जिसकी ईमानदारी उसे इस कदर प्रभावित कर जाती है कि उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल जाती है। जिंदगी में पहली बार कोई उससे कहता है कि चीटिंग करना अच्छी बात नहीं है। वह उस बात को गांठ बांध लेता है। 

लेकिन मनोज 12वीं की परीक्षा में फेल हो जाता है। दूसरी बार में वह थर्ड डिवीजन से पास होता है और स्नातक करता है और दादी की पूरी जमा पूंजी के साथ पीसीएस करने ग्वालियर के लिए निकल पड़ता है। 

लेकिन मनोज की जिंदगी उसकी परीक्षा लेने की ठान चुकी थी, और उसका यह सफर बेहद कठिन होता चला जाता है और वह दिल्ली आ जाता है, जहां वो संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करता है। लेकिन क्या वह अपने अधिकारी बनने के ख्वाब को पूरा कर पायेगा या जिंदगी के आगे हार जायेगा? यह फिल्म इसी प्रश्न का उत्तर देती है।  


कास्टिंग
नवंबर 2022 में, विधु चोपड़ा ने घोषणा की कि अभिनेता विक्रांत मैसी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीँ यूपीएससी कोचिंग प्रोफेसर विकास दिव्यकीर्ति को स्क्रीन पर खुद का किरदार निभाने के लिए चुना गया। और इसी प्रकार कई वास्तविक जीवन के यूपीएससी उम्मीदवारों को विभिन्न भूमिकाओं के लिए चुना गया। मैसी के अनुसार, इस कदम ने फिल्म में "प्रामाणिकता" जोड़ दी है।
 
शूटिंग 
फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से आगरा चंबल, दिल्ली, मसूरी और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की गई है और इसी के साथ फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दो शिक्षा केंद्रों, राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में शूट किया गया था। यह पूरी फिल्मिंग दिसंबर 2022 में पूरी हुई।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+