EXCLUSIVE: 6 महीने की तलाश के बाद 'गदर 2' को मिला विलेन, मनीष वाधवा ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Manish Wadhwa

Manish Wadhwa Interview: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'गदर 2' में इस वक्त हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कलाकार भी काफी लाइमलाइट में हैं। इसी बीच 'गदर 2' में 'विलेन' का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष वाधवा की हर तरफ काफी चर्चा हो रही है। हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों को मनीष वाधवा का किरदार काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में फिल्मीबीट के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मनीष वाधवा ने अपने किरदार को लेकर, फिल्म को लेकर और सनी देओल को लेकर खास बातचीत की है।

Q. बात करें फिल्म कि.. तो 'गदर 2' से आपका जुड़ना कैसे हुआ? आपको कब और कैसे अप्रोच किया गया?

A. जैसे आपको पता है कि पिछले 6 महीने से फिल्म के विलेन के लिए मेकर्स तलाश कर रहे थे, कई लोगों ने बातचीत की परंतु कोई भी इस किरदार के लिए कलाकार मिल नहीं रहा था। फिर अनिल शर्मा जी की मेरे पिछली साउथ फिल्म के फाइट मास्टर से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि वह 'गदर 2' के लिए विलेन की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में साउथ फिल्म के फाइट मास्टर ने मेरा नाम दिया और मेरी कोई क्लिप दिखाई जिसको देखकर अनिल शर्मा जी ने मुझसे मिलने की बात की और बाद में मुझसे मिलने के बाद पहली ही मीटिंग में उन्होंने मुझे फाइनल कर दिया। बाद में सनी देओल ने कुछ दिन बाद मेरे साथ मीटिंग की और पूछा की अमरीश पुरी की तरह विलेन का किरदार निभा पाएंगे। मैंने कहा कोशिश करुंगा इसके बाद ही उन्होंने मुझे इस किरदार के लिए फाइनल कर दिया।

Q. 'गदर 2' में आपको एक ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जिससे लोगों को पहले से ही उम्मीदें है, तो कहीं कोई दबाव महसूस हुआ ?

A. बैसे तो कोई भी दबाव नहीं था परंतु अमरीश जी तो बहुत शानदार काम करते रहे हैं तो बस इतना था कि मैं बस अच्छा काम कर पाऊं और लोगों का प्यार मुझे मिले। फिर ईश्वर की कृपा से सब हो गया और बड़ो का आर्शीवाद है, मेरी मां की मुझसे कई सारी उम्मीदे थी तो मैं उन्ही को पूरा कर रहा हूं।

Q. पाकिस्तानी जनरल बनना आपके लिए कितना सहज रहा, इस रोल के आपने पहले से क्या प्रिपरेशन की?

A. इस किरदार के लिए कोई डर तो कभी नहीं था पर हां मन में एक विचार था कि सब अच्छे से हो जाए। और सेट पर एक जनरल थे तो उनसे मैंने कई सारी चीजें सीखी और समझी कि कहां कैसे बैठना है और कब कैसे बात करना है, कब किस तरह से चलना है। बाकि मैं पहले भी ऐसे किरदार निभाता रहा हूं तो मेरे इतना मुश्किल नहीं था।

Q. इससे पहले आप 'पठान' में भी दिखे थे, इस साल की दो बड़ी फिल्मों का आप हिस्सा बने हैं। इसे एक सफलता के तौर पर देख रहे हैं ?

A. ये तो मेरे सौभाग्य है कि इसी साल दो फिल्में ऐसी मिली और फिर सब ईश्वर और मेरी मां का आर्शीवाद है। खास बात यह है कि फैंस ने मुझे बहुत प्यार दिया है, इसके लिए मैं काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैंने अपना काम तो हमेशा ही ईमानदारी से करता हूं बस इस बार नजरों में आ गया तो मेरे लिए काफी अच्छी बात है।

Q. 'गदर' जिस तरह से हिट रही थी उस हिसाब से 'गदर 2' क्या सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी.. क्या लोगों की उम्मीदों पर फिल्म खरी उतरेंगी?

A. मुझे लगता है कि फिल्म 'गदर 2' काफी हिट जाएगी और पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी क्योंकि फिल्म बेहद अच्छी और शानदार है। मैंने खुद कई बार फिल्म देखी है और हर बार मुझे उतना ही मजा आया जितना पहली बार देखने पर आया तो जाहिर कि इस दर्शकों को फिल्म देखने में मजा आएगा। इसका नाम भी 'गदर 2' है तो दोगुना मजा आएगा।

Q. सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ?

A. बैसे तो सनी पाजी की जितनी तारीफ करुं कम है। सनी देओल के साथ काम करना कमाल रहा है, वो बेहद की मेहनती, फोकस्ड, डाउन टू अर्थ इंसान हैं। उनके साथ शूटिंग करने में सच कहूं काफी शानदार अनुभवों में से एक रहा है। सनी पाजी से सेट पर मैंने बहुत कुछ सीखा है और कोशिश करुंगा कि आगे उनसे सीखने का मौका मिलता रहे।

Q. 'गदर 2' के साथ ही 'ओएमजी 2' भी रिलीज हो रही है, बॉक्स ऑफिस clash को लेकर क्या सोचते हैं ?

A. फिल्में तो आती रहती हैं और बॉक्स ऑफिस पर टकराती रहती हैं। इस बार दो अलग अलग फिल्में हैं और दोनों ही हिट हो जाएगी, दोनों की अलग अलग ऑडियन्स है। 2001 की बात करें तो तब 'गदर' के साथ 'लगान' फिल्म थी और दोनों हिट थी तो फिर से बैसा ही हो सकता है। बात इतनी है कि इस वक्त सिनेमा को अच्छी फिल्मों की जरुरत है तो बस फिल्में अच्छी होनी चाहिए और फिल्में तो चलनी ही होती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X