गदर 2 के विलेन की हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक हो रही हैं जमकर तारीफें,आप जानते हैं अभिनेता को??

Manish Wadhwa

Gadar 2 villain Manish Wadhwa: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हर तरफ छाई हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से क्रेज दिख रहा है। हर कोई सनी और अमीषा की जोड़ी को सालों पर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच गदर 2 के विलेन मनीष वाधवा भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदुस्तान से लेकर पकिस्तान तक हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है।

गदर 2 में विलेन के रोल में मनीष वाधवा-

जाहि है कि बहुचर्चित फिल्म गदर 2 में विलेन का किरदार पॉपुलर एक्टर मनीष वाधवा निभा रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से सनी देओल के अलावा मनीष वाधवा भी खुब खबरों में छाए हुए हैं। हिंदुस्तान में तो फैंस का प्यार एक्टर को मिल ही रहा है परंतु पाकिस्तान में मनीष की जमकर तारीफ हो रही हैं।

खुद मीडिया से बातचीत के दौरान मनीष ने खुलासा किया है कि उनके किरदार के लिए पाकिस्तान ने उनके पास कई सारे मैसेज आ रहे हैं और दर्शक उनके किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही दिवगत अभिनेता अमरीश पुरी ने तुलना कर रहे हैं।

मनीष वाधवा के पॉपुलर किरदार-

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मनीष अपने निगेटिव किरदार को लेकर सुर्खियों में आए हो। मनीष वाधवा टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। छोटे पर्दे पर उनकी सबसे यादगार भूमिका चाणक्य की है, जो उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य सीरियल में निभाई थी।

इससे अलावा उन्होंने हीरो- गायब मोड ऑन, कहत हनुमान जय श्री राम, क्राइम पेट्रोल, सिया के राम, आम्रपाली, देवों के देव महादेव जैसे कई पॉपुलर शोज किए हैं। उन्होंने पद्मावत, मणिकर्णिका, पठान में भी काम किया हुआ है। पठान में भी मनीष का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।

बहुचर्चित फिल्म गदर 2 रिलीज-

गौरतलब है कि, साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर आज भी लोगों के दिलों में बसती है। करीब 22 सालों के बाद एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की जोड़ी गदर 2 में देखने को मिलेगी। यह फिल्म OMG-2 के साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X