'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने पर मनीष वाधवा की हुई अमरीश पुरी से तुलना, फैंस ने लुटाया प्यार

Manish Wadhwa: वर्तमान समय में बहुचर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर हर तरफ खबरें जोरों पर चल रही हैं, फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं वहीं फिल्म के मुख्य कलाकार फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसी सबके बीच सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारार फिल्म गदर 2 में विलेन का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, पहली बार ऐसा है कि विलेन का किरदार को फैंस का इतना प्यार मिल रहा है। हर कोई मनीष वाधवा की अमरीश पुरी से तुलना कर रहा है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2-
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
गदर में विलेन बने मनीष वाधवा-
इस फिल्म के पार्ट वन में अमरीश पुरी दमदार किरदार में नजर आए थे, हालांकि बॉलीवुड के ये लीजेंडरी एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। यही वजह है कि अब गदर 2 में उनका किरदार मनीष वाधवा निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
हाल ही में मनीष वाधवा ने शाहरुख खान की फिल्म पठान में पाकिस्तानी जनरल का किरदार निभाया था और गदर 2 में भी वह पाकिस्तानी जनरल बने हैं। इसी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान मनीष वाधवा ने कहा है, दोनों किरदार जरूर एक जैसे हैं लेकिन दोनों में 50 साल का अंतर है।
मनीष वाधवा कहते हैं कि बड़ी मजेदार बात है कि पठान के बाद अब गदर 2 में मैं पाकिस्तानी जनरल बना हूं, लेकिन पठान में मैं 2022-23 का जनरल था और गदर 2 में मैं साल 71 का जनरल बना हूं, दोनों में 50 साल का अंतर है।
मनीष वाधवा की हुई अमरीश पुरी से तुलना-
गदर 2 में विलेन का किरदार निभाने पर मनीष वाधवा को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है। हजारों और लाखों की संख्या में यूर्जस मनीष वाधवा की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही मनीष की तुलना दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी से कर रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब विलेन के किरदार को देश और विदेश में इतना प्यार मिल रहा है।
बता दे , मनीष वाधवा की जब सनी देओल से उनकी मुलाकात हुई तब उन्होंने मनीष वाधवा से पूछा कि क्या वह अमरीश पुरी की जगह ले पाएंगे? उनके सवाल का जवाब देते हुए मनीष बोले कि मैं पूरी कोशिश करूंगा। जाहिर है कि हर कोई पहले से ही चाहता था की मनीष इस विलेन के किरदार को बहुत ही बेहतरीन तरीके से करें और मनीष ने सभी की उम्मीदों के अनुसार अपना काम ईमानदारी से किया।


Click it and Unblock the Notifications












