POSTER: चाईना में ऐसन दिखता है हमरा PK
[हॉलीवुड] आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर Pk अब चाईना में रिलीज़ होने जा रही है और 22 मई को फिल्म का प्रीमियर हैं। आमिर खान और राजकुमार हिरानी चाईना में फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं और फिल्म को काफी सफलता मिलने की उम्मीद है। पीके से पहले राजकुमार हिरानी और आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स ने भी चाईना में खूब कमाई की थी।
फिल्म चाईना के करीब 4000 सिनेमाघरों में लगने वाली है और फिल्म का नाम है I Am GoD. फिल्म का ग्रांड प्रीमियर 13 मई को चाईना के शंघाई थियेटर में किया गया। आमिर खान का स्वागत खुद सुपरस्टार जैकी चैन ने किया।
फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। चाईना में आमिर खान की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है और वहां आमिर खान के नाम पर एक फैन क्लब भी है जिसमें 1 लाख से ज़्यादा सदस्य है। इसके बाद बीजिंग में भी एक प्रीमियर रखा जाएगा और फाइनली फिल्म 22 मई को दर्शकों के लिए तैयार होगी।


Click it and Unblock the Notifications





