जैक्सन की गैर इरादतन हत्या का अभियुक्त बना डॉक्टर

पढ़ें : जैक्सन का डॉक्टर सरेंडर करे
अब संघीय जांच एजेंसियों ने भी अपनी जांच पूरी कर इस आरोप की पुष्ट कर दी है। आरोप की पुष्टि के बाद डॉक्टर पर जैक्सन की हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। लॉस एंजिलिस के सरकारी वकील के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया है, मुरे ने अनजाने में कानून तोड़ा है और माइकल जैक्सन का कत्ल किया है।' आरोप साबित होने पर मुरे को चार साल तक की सजा हो सकती है।
हालांकि मुरे के वकील ने मुकदमे के सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए कोर्ट से मुरे की जमानत ले ली है। मुकदमे की अगी सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। मुरे को 75 हजार डॉलर जमा करने के बाद जमानत मिली है। गौरतलब है कि जैक्सन की मौत पिछले साल जून में हुई थी। शुरुआती तफ्तीश के बाद पाया गया था कि ज्यादा मात्रा में बेहोशी की दवा लेने के कारण जैक्सन की मौत हुई।
पढ़ें : जैक्सन के डॉक्टर ने दी थी बेहोशी की दवा
पूरे विश्व में पॉप संगीत और अपने डांस के लिए मशहूर माइकल जैक्सन ने रासायनिक चिकित्सा की मदद से अपने शरीर की त्वचा का रंग काले से गोरा करवाया था। इस चिकित्सा के बाद से जैक्सन को हमेशा डॉक्टर्स के संपर्क में रहना पड़ता था। जैक्सन बेहद खर्चीली चिकित्सा पद्धतियों और तरह-तरह की दवाएं लेने के आदी थे।


Click it and Unblock the Notifications