जैक्सन के डॉक्टर ने दी थी बेहोशी की दवा

By Staff

Jackson
माइकल जैक्सन की मौत के कारणों की जाँच के ताज़ा दस्तावेज़ के मुताबिक़ उनके निजी डॉक्टर कोनराड मरे ने बेहोशी की दवा प्रोपोफ़ोल दी थी. डॉ मरे ने प्रोपोफ़ोल को मई में लॉस वेगास से खरीदकर माइकल जैक्सन के पास लॉस ऐन्जीलीस भेजी थी.

मौत की जाँच करने वाले अधिकारी कोरोनर ने कहा है कि यह मौत एक हत्या है जो प्रोपोफ़ोल लेने की वजह से हुई थी. अदालत द्वारा जारी किए गए ये दस्तावेज़ जैक्सन के निजी डॉक्टर कोनराड मरे के घर की छानबीन के वारंट से संबंधित हैं, जिनसे पता चलता है कि 12 मई को डॉ मरे ने लॉस वेगास की एक फ़ार्मेसी से प्रोपोफ़ोल की पांच बोतलें खरीदें थीं.

मई में ही माइकल जैक्सन ने डॉ मरे को अपना निजी डॉक्टर नियुक्त किया था. डॉ मरे ने स्वयं यह बात स्वीकार की है कि जिस दिन माइकल जैक्सन की मौत हुई थी उस दिन उन्होंने जैक्सन को प्रोपोफ़ोल का इंजेक्सन दिया था. लेकिन डॉ मरे ने यह भी कहा कि इसमें कोई ग़लती नहीं थी. क्योंक माइकल जैक्सन को सोने में मदद के लिए वह प्रतिदिन यह इंजेक्सन दिया करते थे.

प्रोपोफ़ोल का इंजेक्सन आम तौर पर अस्पतालों में उन मरीजों को दिया जाता है जिनका ऑपरेशन होता है. लेकिन अमरीका के मादक पदार्थों के नियामक (डी.ई.ए.) का कहना है कि डॉ मरे ने प्रोपोफ़ोल को किसी एक राज्य से खरीद कर दूसरे राज्य में इसका इस्तेमाल करके कोई क़ानूनी अपराध नहीं किया है.

डॉ मरे के वकील ने कहा कि इस ताज़ा दस्तावेज़ में कोई चौंकाने वाले तथ्य नहीं हैं क्योंकि यह सब बातें डॉ मरे ने पूछ ताछ के दौरान अधिकारियों को बता दी थीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X