जैक्सन का डॉक्टर सरेंडर करे

अब माइकल के घर वाले डॉक्टर पर मर्डर का केस करना चाहते हैं। माइकल के घर वाले चाहते हैं कि डॉक्टर अपना गुनाह कबूल कर ले और खुद को सरेंडर कर दे। हालांकि जांच अभी तक यह बात सामने नहीं आयी है कि माइकल की मौत के लिए वह डॉक्टर जिम्मेदार था।
जैक्सन के पारिवारिक वकील ब्राइन ऑक्समैन ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में इस संबंध में जानकारी दी। ऑक्समैन ने कहा कि वह जैक्सन के डॉक्टर कोनार्ड मुरी पर हत्या का मामला दर्ज करवाने की योजना बना रहे हैं। ऑक्समैन ने अपील की कि मुरी पर हत्या का मामला चलना चाहिए और उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर जैक्सन का निधन 25 जून 2009 को हुआ था।
पूरे विश्व में अपने गाने और डांस के लिए जाने जाने वाले पॉप सिंगर माइकल जैक्सन तरहॉतरह की दवाओं के आदी हो चुके थे। रासायनिक प्रक्रिया से अपनी त्वचा का रंग गोरा कराने वाले माइकल को लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में रहना होता था। महंगी दवाएं और दुनिया भर की शल्य चिकित्साएं उनके रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी थीं।


Click it and Unblock the Notifications