तीन सुपरस्टार्स.. तीन फिल्में.. एक क्लैश और BOX OFFICE पर बवाल!
[गपशप] पिछले साल यानि की 2015 में आमिर खान बड़े पर्दे से गायब रहे थे। वहीं, इस साल वे अपनी खास फिल्म दंगल के साथ वापस आ रहे हैं। 'दंगल' को लेकर आमिर खान काफी मेहनत कर रहे हैं और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म से वे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।
'दंगल' की रिलीज क्रिसमस 2016 फाइनल मानी जा रही थी। इसकी घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन अचानक ही एक खबर ने सबकी होश उड़ा दी। जी हां, खबर यह कि आमिर अपनी फिल्म प्रिपोंड कर अगस्त में ही रिलीज करने वाले हैं।
ALERT: सुल्तान, रईस, शिवाए ही नहीं.. इन SUPER फिल्मों का भी है इंतजार!
जबकि अगस्त में पहले से ही अक्षय कुमार की 'रूस्तम' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' जैसी बिग बजट फिल्में लाइन में हैं। ऐसे में यदि आमिर ऐसा फैसला लेते हैं तो यह इंडस्ट्री के लिए भी काफी हैरानी की बात होगी। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले नुकसान को शायद आंका भी नहीं जा सकता।
फिलहाल आमिर खान की ओर से ऑफिशियली ऐसी कोई घोषणा नहीं कि गई है। लेकिन हम यहां आपको बतातें है कि आमिर खान को क्यों 'दंगल' की डेट प्रिपोंड नहीं करनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications

