Ooo: इसलिए दबंग 3 से सोनाक्षी हुईं Out और परिणीति In
काफी समय से खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा को दबंग 3 से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अरबाज़ खान की फिल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी थी। और अब खबरें हैं कि दबंग 3 में सोनाक्षी के बाहर होने के बाद परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो चुकी है।
[#Sultan: सलमान ने ठान लिया 10 साल तक का प्लान बस दबंगई!]
लेकिन असली माजरा दरअसल कुछ और ही है। दबंग 3, दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल है। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी।

अब ज़ाहिर सी बात है, कि जब कहानी चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने की है तो रज्जो भी नहीं होगी। और रज्जो नहीं तो सोनाक्षी सिन्हा के लिए कोई रोल भी नहीं है।
बस यही कारण है कि फिल्म के लिए कोई दूसरी फीमेल लीड चाहिए थी। और दूसरी फीमेल लीड के लिए परिणीति चोपड़ा अरबाज़ खान को बेस्ट लगीं।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]
फिलहाल तो सलमान खान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, इस बीच दबंग 3 के प्री प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है। जैसे ही सलमान खान ट्यूबलाइट से खाली होंगे, दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो जाएंगे।
अरबाज़ खान चाहते हैं कि तब तक फिल्म का सारा काम हो जाए जिससे कि फिल्म जल्द से जल्द फैन्स के सामने हो। वैसे भी फिल्म की स्क्रिप्ट को सलमान ने दो बार रिजेक्ट किया है तो देखना तो पड़ेगा कि अब ऐसी क्या कहानी लेकर आए हैं अरबाज़ खान।
[सलमान खान की दबंग 3 एक्ट्रेस की 'TOPLESS' तस्वीरें वायरल!]


Click it and Unblock the Notifications



