Date Fix: दिसंबर नहीं जून में ही होगी शाहिद कपूर की शादी!
[गपशप] इस समय इंडस्ट्री में शाहिद कपूर की शादी से बड़ी कोई रिलेशनशिप की खबर नहीं है। जिस दिन से इस बात का खुलासा हुआ है मीडिया तो जैसे उनकी जान के पीछे ही पड़ गई है। अभी तक अफवाह थी कि शाहिद की शादी दिसंबर में होगी। हालांकि हमने आपको बताया था कि ये बात बाकी कई बातों की तरह अफवाह है।
जानिए शाहिद की शादी से जुड़ी वो अफवाहें जिन पर कभी मत करिएगा यकीन
अब खबर है कि शाहिद कपूर दिसंबर नहीं जून में ही शादी करने जा रहे हैं। गपशप गली के सूत्रों की मानें तो शाहिद की शादी की तारीख भी तय हो गई है। शाहिद पहले ही अपनी शादी को लेकर पुष्टि कर चुके हैं कि जल्द ही शादी भी हो जाएगी।
तो जनाब शादी की तारीख भी लगभग पक्की हो गई है। 10 जून को शाहिद कपूर दुल्हा बन सकते हैं। दोनों ही परिवार 10 जून को शादी करने के लिए राजी हो गए हैं। और तो और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
ALSO SEE: शाहिद की शादी पर ये है करीना का REACTION!
इस मौके पर कुछ खास दोस्त भी शामिल होंगे। इसके बाद शाहिद कपूर के इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा। हालांकि 10 जून की तारीख अभी वैकल्पिक तौर पर ही रखी गई है। अभी भी तारीख को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन तैयारियों को देखकर यही लग रहा है कि दिसंबर का इंतज़ार कोई नहीं करने वाला।
PHOTOS: लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर उतरा 'स्टाइलिश बॉलीवुड'


Click it and Unblock the Notifications

