Unseen PICS: शाहिद कपूर की मंगेतर मीरा...टॉम क्रूज के साथ..
[फीचर] बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की बनने वाली दुल्हनिया यानि की मीरा राजपूत जितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वे मीडिया से भाग नहीं सकतीं। अब स्टार से शादी होगी तो लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक होंगे ही। शाहिद और मीरा दोनों ही इस रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखना चाहते थे, लेकिन अफसोस ऐसा हो न पाया।
पढ़ें- कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ इस साल विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं, लोगों इस जोड़ी के बारें में जानने के लिए उत्साहित हो गए हैं। शाहिद ने इस खबर की पुष्टि कर इसे और हवा दे दिया है। हालांकि शाहिद की शादी से लाखों लड़कियों के दिल टूटने वाले हैं। लेकिन सभी को इस रिश्ते की खुशी भी है।
बहरहाल, यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं शाहिद की मंगेतर मीरा राजपूत की कुछ अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications












