दंगल vs सुल्तान: सलमान ही नहीं, अजय देवगन भी आ गए आमिर के रास्ते में!
[गपशप] आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'सुल्तान'.. इन दो फिल्मों के क्लैश की कहानी खत्म ही नहीं हो पा रही। कभी कहानी में क्लैश, तो कभी लोकेशन में। हालांकि सलमान और आमिर दोनों ने साफ साफ कहा है कि दंगल और सुल्तान दो बिल्कुल अलग फिल्में हैं।
दोनों ही फिल्में कुश्ती पर आधारित है। आमिर दंगल की शूटिंग लुधियाना के पास एक गाल गुज्जरवाल में कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही दिनों पहले वहां सुल्तान की टीम भी पहुंच गई। सिर्फ सुल्तान ही नहीं, बल्कि कुछ ही दिनों पहले अजय देवगन की फिल्म सन्स ऑफ सरदार की टीम भी वहां पहुंची थी।
लेकिन बता दें, यह लोकेशन न सलमान के हाथों लगी, न अजय देवगन के हाथों। दरअसल, दंगल की टीम ने इस गांव को अगस्त 2016 तक के लिए बुक कर लिया है। लिहाजा, कोई और यहां तब तक शूट नहीं कर सकता। हम्म.. यानि की यहां जीत आमिर की हुई..
यहां जानें दंगल और सुल्तान में क्या है कॉमन-


Click it and Unblock the Notifications




