दंगल POSTER: न सलमान, न शाहरूख.. किसी ने नहीं दिया आमिर का साथ!
[गपशप] आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दंगल' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। कोई शक नहीं कि पहला पोस्टर ही आप कह उठेंगे कि 2016 तो आमिर का होगा। जी हां, फिल्म का पोस्टर लाजवाब है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है।
हालांकि फिल्म 2016 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिर भी आमिर इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसीलिए उन्होंने पोस्टर रिलीज कर अभी से दर्शकों के दिल में दंगल के लिए उत्साह भरना शुरू कर दिया है। लेकिन हमें देखकर अजीब लगा कि आमिर की शुरूआत में उनका साथ न सलमान खान ने दिया, न शाहरूख खान ने।
याद दिला दें, बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को शाहरूख खान ने भी प्रमोट किया था और आमिर ने भी ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की थी। लेकिन दंगल के मामले में न सलमान आगे आए, न शाहरूख.. क्यों!
बहरहाल, यहां देखें दंगल में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications



