कैटरीना की नजर में सलमान 'खुदा' है !
बॉलीवुड की दिलकश आदाकारा कैटरीना कैफ ने भी नहीं सोचा होगा कि वो चंद सालों के अंदर ही हिन्दी सिनेमा के चर्चित कलाकारों की लिस्ट में शुमार हो जायेगी। यूं तो कुदरत ने उनको नायाब खूबसूरती बख्शी है लेकिन पिछले दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कहती है कि उनके अंदर एक अच्छी अभिनेत्री के गुण भी मौजुद है। इन दिनों वो प्रकाश झा की आगामी फिल्म 'राजनीति' को लेकर खासा चर्चाओं में हैं। वो इस फिल्म में एक राजनेता का रोल निभा रही है।
पढ़े : सलमान के बारे में
हैरानी होती है न कि जिस अदाकारा को ठीक से हिंदी बोलने तक नहीं आती वो भला लंबे -लंबे भाषण कैसे दे पायेगी लेकिन ऐसा हुआ है जिसके पीछे कैटरीना की मेहनत और वो भरोसा है जो उन पर सलमान खान ने दिखाया है। जीं हां कैटरीना मानती है कि उनके बॉयफ्रेंड सलमान खान को उन पर बेहतरीन अभिनय करने का पूरा भरोसा है।
कैटरीना ने कहा, मेरा मार्गदर्शन करने के अलावा सलमान को मेरे ऊपर पूरा विश्वास है। वह ऎसा सिर्फ इसलिए नहीं कहते क्योंकि वह मेरे दोस्त है, वह हमेशा हर बात दिल खोलकर कहते है। कैटरीना ने कहा, सलमान को मुझमें विश्वास था और यह मेरा सौभाग्य है। कैट ने भी ये कहा कि सलमान जैसा दोस्त बहुत किस्मत वालों को नसीब होता है। दुनिया चाहे कुछ भी कहे लेकिन मेरे लिए सलमान किसी खुदा से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
