बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ी सलमान-कैटरीना

By Jaya Nigam

'एमएसएन इंडिया' ने बॉलीवुड पर एक सर्वे कराया। इस सर्वे में सामने आया कि लोग सलमान-कैटरीना की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही सर्वे के मुताबिक भले ही बॉलीवुड में नये हीरो की खेप अपने जलवे दिखा रही हो अभिनेता शाहरुख खान का जलवा बरकरार है क्योंकि उन्हे दशक का सुपरस्टार चुना गया है। यह सर्वे ऑनलाइन कराया गया था। इस सर्वे का टॉपिक 'डिकेड स्पेशल फॉर बॉलीवुड'था। इस टॉपिक की चार कैटेगरीज थीं जिनमें अलग-अलग वोटिंग हुई।

जोड़ी नंबर वन

बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में टॉप पर सल्लू-कैट, दूसरे नंबर पर अभि-ऐश और तीसरे नंबर पर जॉन-बिपाशा हैं। सैफीना यानी सैफ-करीना की जोड़ी ने सर्वे में चौथा स्थान हासिल किया है। सल्लू-कैट को 38,648 पाठकों ने वोट दिए हैं। इस श्रेणी में सलमान और कैटरीना की जोड़ी ने 36 प्रतिशत वोट हासिल कर पहला स्थान पाया है। अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी को 27 प्रतिशत, बिपाशा-जॉन को 13 प्रतिशत जबकि करीना-सैफ को केवल छह प्रतिशत वोट मिले हैं।

किसिंग नंबर वन

दशक के हॉटेस्ट किस सीन पर 'मर्डर' फिल्म के इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने 39 प्रतिशत वोटों के साथ कब्जा जमाया है। उनके बाद 'धूम 2' में ऋतिक-ऐश्वर्या के किस सीन को 21 प्रतिशत वोट मिले हैं। 'कुर्बान' में सैफ-करीना के किस सीन को 16 प्रतिशत जबकि 'गुरु' में आर माधवन-विद्या बालन के चुंबन दृश्य को सात प्रतिशत वोट मिले हैं।

दशक की फ्लॉप फिल्म

इस सर्वे में रामू की 'आग' को दशक की सबसे नाकामयाब फिल्म चुना गया है, इस फिल्म को 48 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस श्रेणी में 'आग' के बाद 'द्रोण', 'लव स्टोरी 2050' और 'टशन' का नाम आता है।

ऐक्ट्रेस नंबर वन

कैटरीना को दशक की सबसे आकर्षक अभिनेत्री भी चुना गया है। उन्हें इस श्रेणी में सर्वेक्षण में 33 प्रतिशत वोट मिले हैं। बिपाशा को 13 प्रतिशत, ऐश्वर्या को 10 प्रतिशत जबकि बला की हॉट मानी जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को केवल नौ प्रतिशत वोट मिले हैं।

एक्टर नंबर वन

शाहरुख 29 प्रतिशत वोट के साथ दशक के सबसे बेहतर अभिनेता चुने गये हैं। आमिर खान को 26 प्रतिशत और अमिताभ बच्चन को सिर्फ 16 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X