सलमान खान पर बनेगी फिल्म

सलमान वन्य प्राणियों के कथित शिकार के सिलसिले में दो बार जोधपुर जेल में बतौर बंदी वक्त काट चुके है। शिकार के आरोप में जब उन्हें सजा सुनाई गई और जेल में रखा गया, तो उन्हें कैदी के बतौर जेल नियमो में '210' नंबर का पहचान अंक मिला।
जोधपुर जेल के एक अधिकारी ने बीबीसी से बातचीत में पुष्टि की है कि फ़िल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने जेल आकर उनसे मुलाकत की और फ़िल्म के लिए जगह पर विचार किया। इनमे क्रिकेट खिलाडी रहे संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल भी थे। चिराग इस क़ैदी नंबर 210 में एक अहम किरदार अदा करना चाहते है।


Click it and Unblock the Notifications