PICS: दीपिका पादुकोण से अलग ही नहीं हो रहे थे रणवीर सिंह, सबने की गुज़ारिश लेकिन किसी की नहीं सुनी
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेंगलुरू रिसेप्शन पर दोनों के रिश्तेदार उन्हें बधाईयां देने के लिए होटल लीला पैलेस पहुंचे। वहीं मीडिया का पूरा हुजूम इस इवेंट को कवर करने पहुंचा। इस दौरान, जहां, रणवीर और दीपिका फोटो खिंचवा रहे थे वहीं दो कुर्सियां रखी हुई थीं। फोटोग्राफर्स ने गुज़ारिश की कि वो दोनों कुर्सियों पर बैठ जाएं जिससे अलग अलग तस्वीरें भी ले ली जाएं।
लेकिन रणवीर सिंह ने फोटोग्राफर्स के इस सुझाव को नकार दिया और कहा कि अभी अभी तो हम एक हुए हैं और तुम लोग अभी से अलग कर दो। बस फिर क्या था, सब रणवीर की इस बात पर हंसकर रह गए लेकिन अंत तक रणवीर ने सोलो तस्वीरें नहीं खिंचवाने दी। इस रिसेप्शन के लिए दीपिका ने गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

वहीं रणवीर सिंह काली शेरवानी में दिखाई दिए। इन दोनों के इस लुक को डिज़ाइन किया था सब्यसाची ने। वहीं तस्वीरें खिंचवाने के दौरान, रणवीर सिंह परफेक्ट तस्वीर की उम्मीद में दीपिका पादुकोण की साड़ी तक ठीक करते दिखे। दीपिका और रणवीर इस बेंगलुरू रिसेप्शन के बाद 28 तारीख को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे।
उनकी रिसेप्शन की बाकी तस्वीरें आप देख सकते हैं यहां और यहां।
वैसे जिस तरह, रणवीर दीपिका के साथ फेविकोल के जोड़ की तरह चिपक चुके हैं, ऐसा लगता है कि दीपिका को हमेशा रणवीर के साथ रहने की आदत डालनी होगी। देखिए इस खूबसूरत जोड़े की बेस्ट तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
