Awww Pics: रिसेप्शन पर दीपिका की साड़ी ठीक करते दिखे रणवीर सिंह, इस तरह ली एंट्री
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का बेंगलुरू रिसेप्शन, होटल लीला पैलेस में चल रहा है। इस दौरान, रणवीर सिंह एक काले रंग की शेरवानी और दीपिका पादुकोण सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी में दिखाई दीं। दोनों को सब्यसाची ने स्टाईल किया है। दीपिका पादुकोण ने तैयारियों का जायज़ा पहले ही ले लिया था।
रिसेप्शन पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाथों में हाथ डाले सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दिए। दोनों का स्वागत ढेर सारी कैमरा लाइट्स और क्लिक की आवाज़ ने किया लेकिन दोनों ही खुशी खुशी मीडिया को पोज़ देते दिखाई दिए। दीपिका और रणवीर ने मीडिया का भी स्वागत किया।

इसके बाद फोटो खिंचवाकर दोनों हाथों में हाथ डाले ही मेहमानों की तरफ बढ़ गए। पार्टी में दीपिका के परिवार और रिश्तेदार दिखाई दिए वहीं प्रकाश पादुकोण के खास दोस्त भी इस पार्टी में शामिल थे। शुरूआतीम मेहमानों में पीवी संधू, पुलेला गोपीचंद और अनिल कुंबले शामिल थे।
मीडिया के लिए तस्वीरें खिंचवाते हुए रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की साड़ी बड़े प्यार और इत्मीनान से ठीक करते दिखे। देखिए पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications