First Pic: दीपिका - रणवीर का बेंगलुरू रिसेप्शन, किसी राजघराने की महारानी और महाराजा लग रहा ये कपल
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का रिसेप्शन बेंगलुरू के होटल लीला पैलेस में शुरू हो चुका है। और इस जश्न की पहली तस्वीर खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है। जहां दीपिका पूरी सुनहरी साड़ी में अद्भुत लग रही हैं वहीं रणवीर सिंह काली शेरवानी पहने नज़र आ रहे हैं जिस पर गोल्ड से कढ़ाई गई है।
दीपिका और रणवीर दोनों को ही स्टाईल किया है सब्यसाची में। ये रिसेपशन, दीपिका पादुकोण के बेंगलुरू के परिवार और दोस्तों के लिए रखा गया है। इसके बाद दीपिका और रणवीर 28 तारीख को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में रणवीर सिंह के रिश्तेदारों के लिए एक बेहतरीन रिसेप्शन पार्टी देंगे।

लेकिन इस शादी का जश्न खत्म होगा, दीपिका और रणवीर के बॉलीवुड के दोस्तों को दी गई एक रिसेप्शन पार्टी के साथ जो कि 1 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकण और सिंधी रीति रिवाज़ से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications