एक बर्फी के लिए इतनी मेहनत प्रियंका!

खबर है कि प्रियंका ने अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग दस दिन इसलिए आगे बढ़वा दी है क्योंकि वो अभी इस फिल्म में अपना किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। प्रियंका फिल्म शुरु करने से पहले एक एक्टिंग वर्कशॉप करना चाहती हैं ताकि फिल्म में गूंगी-बहरी लड़की के अपने रोल को अच्छी तरह निभा पाए।
मैं 6 बार शादी करना चाहती हूं: प्रियंका / शाहिद प्रियंका का सौ साल का प्यार
वैसे प्रियंका ने अभी तक अपने करियर में काफी चैलेंजिंग रोल किए हैं। 'सात खून माफ' और 'व्हॉट्स योर राशि' उन्हीं में हैं मगर प्रियंका की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाईं। इसलिए अब अपनी नई फिल्मों को लेकर प्रियंका और भी ज्यादा सचेत हो गई हैं।
वो नहीं चाहती कि उनकी तरफ से फिल्म में या उनकी एक्टिंग में कोई भी कमी रह जाए। अनुराग बसु की 'बर्फी' नाम की इस फिल्म में प्रियंका का रोल काफी स्ट्रांग है। फिल्म में रणबीर कपूर और एक नोवदित अभिनेत्री एलेना भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications