शाहिद प्रियंका का सौ साल का प्यार
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के नए नए लवबर्ड्स हैं। भले ही दोनों ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने ना किया हो मगर लोगों की नजरों से छुपा भी नहीं पाए हैं।
कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाने से नहीं छुपता। रियल लाईफ का तो पता नहीं मगर रील लाईफ में निर्देशक कुणाल कोहली नें दोनों के प्यार को बड़े पर्दे पर दिखाने का मन बना लिया है। कुणाल अपनी नई फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को लेकर एक ऐसी लव स्टोरी बनाना चाहते हैं जिसमें हों पूरे सौ साल।
यानी इस फिल्म में शाहिद प्रियंका का सौ साल का प्यार दिखाया जाएगा। फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। कुणाल का कहना है कि वो इस फिल्म को अलग अलग लोकेशंस में शूट करेंगे जिसके लिए वो अभी जगह का चुनाव कर रहे हैं। ये सौ साल लंबी लव स्टोरी है इसलिए कुणाल फिल्म में शाहिद प्रियंका को अलग अलग समय में अलग अलग गेटअप्स में दिखाएँगे।


Click it and Unblock the Notifications