मैं 6 बार शादी करना चाहती हूं: प्रियंका चोपड़ा

By Neha Nautiyal

लगता है रील लाईफ में प्रियंका चोपड़ा का सात बार शादी करके दिल नहीं भरा इसलिए वो ऋअसल जिंदगी में 6 बार शादी करना चाहती हैं। ये हमारा नहीं खुद प्रियंका चोपड़ा का कहना है। आखिर ये छ शादियों का चक्कर क्या है? आइये जानते हैं खुद प्रियंका से।

प्रियंका का कहना है कि वो रियल लाइफ में भी कम से कम छह बार शादी करना चाहती हैं मगर.. एक ही इंसान से। प्रियंका ने फैशन पत्रिका 'हार्पर्स बाजार' के नए संस्करण में यह बयान दिया। बकौल प्रियंका 'मैं काफी वक्त से अपनी शादी की योजना बना रही हूं। मैं छह बार शादी करना चाहती हूं पर...यकीनन ये शादी एक ही इंसान से होगी।'

प्रियंका ने अपनी छह शादियों के लिए छह अलग-अलग जगहों और यहां तक कि विवाह समारोहों के बारे में भी सोच कर रखा है। अपनी शादी की परियोजना के बारे में प्रियंका बताती हैं, 'अम्बाला स्थित मेरे दादाजी के घर में पूरे धूम-धड़ाके से पंजाबी शादी होगी। फिर आस्ट्रेलिया में ग्रेट ब्रिटेन रीफ पर पानी के नीचे शादी होगी, फिर लास वेगास के एक चर्च में काले रंग की पोशाक में और स्विटजरलैंड के लोकार्नो के खूबसूरत चर्च में भी एक शादी होगी।'

प्रियंका का कहना है ये सारी जगहें ऊंचाई पर हैं और यहां से जर्मनी, इटली और स्विटजरलैंड पर नजर डाली जा सकती है। और तो और प्रियंका एक निकाह भी करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि उनके निकाह में केवल पारिवारिक सदस्य और दोस्त ही मौजूद होंगे। वैसे प्रियंका कहती हैं कि फिलहाल शादी उनकी प्राथमिकताओं में नहीं है। वो अभी इंडस्ट्री में रहकर और काम करना चाहती हैं और कहती हैं मुझे ऐसे इंसान का इंतजार है जो मेरे साथ जिंदगी गुजारना चाहे।

कहीं प्रियंका चोपडा़ शाहिद कपूर के साथ तो शादी के सपने नहीं संजो रही? पर हमें तो लगता है प्रियंका अपनी फिल्म सात खून माफ से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गई हैं। वैसे आप क्या कहेंगे इस बारे में? अपनी टिप्पणी के नीचे बने कमेंट बॉक्स पर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X