#Judwaa2: ये स्टार होंगे सलमान खान.. दो एक्ट्रेस भी हो गई हैं फाइनल!

By Neeti

डेविड धवन ने अपनी जुड़वां के सीक्वल 'जुड़वां 2' के लिए वरूण धवन को फाइनल कर लिया है। यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। लेकिन मेन कंफ्यूजन बना हुआ है फिल्म की दो एक्ट्रेसस को लेकर। रिपोर्ट्स की मानें तो काफी बदलाव के बाद आखिरकार फिल्म में परिणीति चोपड़ा और इलियानी डिक्रूज को कंफर्म किया गया है।

जहां परिणीति निभाएंगे करिश्मा कपूर वाला किरदार, वहीं इलियाना बनेंगी रंभा। ड्रीम टूर में वरूण और परिणीति ने एक साथ 'टन टना टन टन टन टारा..' गाने पर परर्फोम भी किया था, लिहाजा, इसके बाद फिल्म में परिणीति का होना तो फाइनल ही माना जा रहा है।

इस लिस्ट में भी सलमान हैं KING.. एक फिल्म के साथ टिके हैं शाहरूख!

 Judwaa 2

खैर, जुड़वां से पहले करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में भी वरूण धवन ने ही सलमान खान की जगह ली है। इसे देखकर साफ लगता है वरूण कहीं ना कहीं निर्देशकों के लिए सलमान की जगह ले रहे हैं।

बहरहाल, यहां पढ़ें क्यों सलमान खान को रिप्लेस करने के लिए परफेक्ट हैं वरूण धवन-

क्यूट

जुड़वां में सलमान खान भले ही लोफर चोर के किरदार में थे। लेकिन उनका किरदार काफी क्यूट सा था। कोई शक नहीं कि वरूण वह क्यूट वाला किरदार तो आसानी से निभा ले जाएंगे।

शर्टलेस

फिल्म में सलमान कई जगह शर्टलेस भी दिखे हैं। तो यहां भी वरूण धवन कहीं पीछे नहीं हैं। मैं तेरा हीरो में वरूण के शर्टलेस अवतार को काफी पसंद किया गया था।

गुस्सा

सलमान के गुस्से से सभी वाकीफ हैं। रियल लाइफ हो या फिल्म.. खैर, फिल्म बदलापुर से वरूण धवन ने बता दिया कि वे जितने क्यूट दिखते हैं उतने ही खूंखार भी दिख सकते हैं।

रोमांस

रोमांस के मामले में सलमान खान भी थोड़ी ढ़ीले हैं और वरूण भी। शायद इसीलिए भी क्योंकि इन्हें किसी एक्ट्रेस की जरूरत ही नहीं। ये अकेले दम पर भी आराम से फिल्म चला सकते हैं।

हर किसी के साथ परफेक्ट

जी हां, सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित हों या काजोल.. सलमान सबके साथ परफेक्ट दिखते हैं। वहीं, वरूण के साथ आलिया हों या श्रद्धा.. इनकी जोड़ी सबके साथ परफेक्ट लगती है।

दूसरों से कोई मतलब नहीं..

वरूण धवन की फिल्म आती है.. कमाती है.. वरूण धवन अपनी हर नई फिल्म के साथ नई कहानी प्रमोट नहीं करते। शायद ही उन्हें अपने साथ वाले एक्टर्स से कोई गिला शिकवा हो.. सलमान खान भी इसी श्रेणी में आते हैं।

कॉमेडी

सलमान खान ने एक्शन, रोमांस तो किया ही है.. लेकिन जुड़वां में जमकर कॉमेडी सीन्स भी हैं, जिसमें सलमान ने लोगों को काफी हंसाया है। कोई शक नहीं कि वरूण कॉमेडी में किसी से पीछे नहीं।

एक्शन

हालांकि वरूण धवन को हमने ज्यादा एक्शन करते हुए तो नहीं देखा है। लेकिन उम्मीद करते हैं जुड़वां सीक्वल में डेविड धवन इस कमी को भी पूरा कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X