शाहिद की शादी पर ये है करीना का REACTION!
[गपशप] शाहिद कपूर की शादी हो रही है या नहीं हो रही है। उनकी इंगेजमेंट हुई है या नहीं हुई है। इन सब बातों से अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि अब सारा फोकस शिफ्ट हो गया है हमारी बेबो पर। जी हां, शाहिद कपूर की शादी की खबर जब बेबो तक पहुंची तो उनका रिएक्शन क्या था ये जानने की उत्सुकता तो सबको होगी।
बेबो को ये खबर उड़ता पंजाब के सेट पर मिली और उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। गपशप गली के मुसाफिरों का कहना है कि वो वाकई शाहिद के लिए बहुत ज़्यादा खुश थीं। वहूीं करीना का कहना था कि उन्हें ये सोचकर अच्छा लग रहा है कि शाहिद भी किसी के साथ फाइनली सेटल हो रहे हैं।
READ: कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
शाहिद और करीना का ब्रेकअप क्यों हुआ ये बहुत ही निजी था और किसी को खबर नहीं लेकिन करीना के इस रिएक्शन के साथ गपशप गली में ये चर्चा ज़रूर हुई कि उनके रिएक्शन को देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि जैसे उनके सर से Guilt का बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। Hmmm वैसे ये बात पूरी अफवाह हो सकती है क्योंकि फिलहाल तो शाहिद की शादी ही अफवाह है या नहीं किसी को पता नहीं!
ALSO READ: शाहिद के पहले विवाह में ये थी PROBLEM!


Click it and Unblock the Notifications


