"शाहरूख-सलमान-आमिर को भगवान भी एक नहीं कर सकते!"
[गपशप] फराह खान यूं तो कई चीज़ों के लिए जानी जाती है पर उनकी पहचान है उनका बेबाक और बिंदास अंदाज़। कुछ भी कह देना पर उस कुछ भी में काफी सच्चाई होती है। इसका एक कारण ये भी है कि फराह ने इस इंडस्ट्री में करीब दो दशक पूरे किए हैं और हर चीज़ की सच्चाई , अच्छाई, बुराई वो सब जानती हैं।
फराह ने हाल ही में दिया एक प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अखबार को एक इंटरव्यू और उस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया इंडस्ट्री का करोड़ों का सवाल कि क्या शाहरूख - आमिर और सलमान को लेकर वो फिल्म बना सकती हैं।
फराह का जवाब चौंकाने वाली नहीं था पर उनके बिंदास बोल ने सबका दिल जीता। फराह का कहना था कि आमिर-सलमान और शाहरूख को एक करने के लिए भगवान भी अगर धरती पर आ जाएं तो ऐसा नहीं हो सकता। तो फिर वो तो अदना सी इंसान है और ऐसी बेवकूफी भरी कोशिश वो कतई नहीं करेंगी।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!
फराह ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम के गाने दीवानगी के लिए तीनों को एक करने की कोशिश की थी पर वो सफल नहीं हुईं। हालांकि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और वो चाहती है कि ऐसा कोई जादू कभी हो जाए क्योंकि ये इंटरटेनमेंट के लिहाज़ से बहुत ही मज़ेदार होगा।
आखिरी बार शाहरूख- सलमान और आमिर को आप की अदालत के 21 साल के जश्न में देखा गया था जहां तीनों खान ने मिलकर रजत शर्मा को कटघरे में खड़ा किया था लेकिन ये सब महज़ दस मिनट के लिए भी नहीं था।
बॉलीवुड की सारी गपशप पढ़िए hindi.filmibeat.com पर।
ट्विटर पर करिए @filmibeatHi पर Follow और फेसबुक पर जुड़िए Hindi Filmibeat से।


Click it and Unblock the Notifications
















