OUCH: रणवीर सिंह ने मार ही दिया आमिर को ताना!
[गपशप] AIB Knockout के शो ने जितनी कंट्रोवर्सी खड़ी की उससे ज़्यादा कंट्रोवर्शियल बयान सितारों ने देकर आपस में ही दूरियां पैदा की। आमिर, शाहरूख, सलमान, अजय, ट्विंकल, दिया, अनुष्का सबने इस शो के बारे में अपनी अपनी राय रखी। लेकिन हद तब पार हो गई जब आमिर खान ने शो को हिंसक कह डाला।
हालांकि, आमिर की ये बात बॉलीवुड सितारों को पसंद नहीं आई और कुछ ने खुलकर इसका विरोध भी किया। इस दौरान करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर बिल्कुल खामोश रहे। आमिर के जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने कहा कि आमिर को भले ही एआईबी रोस्ट पसंद नहीं आया। मगर मैं फिर भी उनका सम्मान करता हूं। अपने दिल की गहराईयों से उनको प्यार करता हूं।
AIB KNOCKOUT की पूरी कंट्रोवर्सी पढ़िए यहां
गौरतलब है कि स्टेंडअप कॉमेडी ग्रुप के द्वारा आयोजित किए गए इस शो को लेकर आमिर ने अपनी नाखुशी बहुत ही कड़े शब्दों में ज़ाहिर की थी जिसकी सबने आलोचना की थी क्योंकि आमिर देल्ही बेली जैसी फिल्मों के निर्माता रहे हैं। ऐसे में उनके डबल स्टैंडर्ड किसी को पसंद नहीं आए थे। अर्जुन कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह इस शो का हिस्सा थे।
ALSO SEE: रोमियो जूलियट रणबीर दीपिका की kissing championship
खैर रणवीर की ये हाज़िरजवाबी हमें तो बहुत पसंद आई। करण जौहर और अर्जुन कपूर की मजबूरी की वजह से बनी हुई चुप्पी को रणवीर ने बड़े शातिर ढंग से तोड़ा!
ALSO READ: 7 कारण, 'कंट्रोवर्शियल किंग' हैं आमिर खान


Click it and Unblock the Notifications


