PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़
रणवीर सिंह कुछ भी करते हैं और बिंदास करते हैं। चाहे ऑल इंडिया ब#@द में करण जौहर को स्मूच करना हो या फिर करीना के पीछे उनके स्वीमिंग पूल क्लब में पहुंचना हों। चाहे अनुष्का शर्मा को एक शो में एटीट्यूड वाली कहना हो या फिर पोलका डॉट पहन कर अर्जुन कपूर के साथ ब्रोमांस करना हो। चाहे अजीब से कपड़े पहनना हो या फिर मुंबई में भरी सड़कों पर ऋतिक का कृष 3 डेयर करना हो। कहने का मतलब ये कि रणवीर जो करते हैं बिंदास करते हैं।
तो ऐसे ही बिंदास अंदाज़ में उन्होंने दीपिका को प्रपोज़ कर डाला एक गुलाब के फूल के साथ। जी हां, फराह खान की पार्टी में रणवीर एकदम शरारती अंदाज़ में पता नहीं कहां से एक गुलाब का फूल लेकर चले आए। उसे देखकर दीपिका बिल्कुल लाल होकर शरमाने लगीं। रणवीर ने दीपिका को बहुत ही क्यूट अंदाज़ में फूल दिया लेकिन दीपिका उनकी इस शरारत पर केवल हंस पाईं। दोनों की मस्ती से करण भी हंस पड़े। हालांकि बाद में दीपिका ने वह फूल लिया या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन पार्टी से दोनों साथ ही गए। तस्वीरों में देखिए ये पूरा प्रपोज़ल -


Click it and Unblock the Notifications











