ALERT: 'बाहुबली 2' ने छोड़ दिया आमिर खान का रास्ता.. टल गई रिलीज!
[गपशप] साल 2015 को पीछे मुड़ देखा जाए तो सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्म रही है 'बाहुबली'। फिल्म के क्लाईमैक्स को ऐसा बनाया गया था कि दर्शक इसके सीक्वल के लिए क्रेजी हो जाएं। और ऐसा ही हो रहा है.. लोग 'बाहुबली 2' के भी पागल हो रहे हैं, जो कि अगले साल रिलीज होने वाली थी.. लेकिन बता दें, फिल्म की रिलीज पोस्टपोंड कर दी गई है।
ताजा खबरों की मानें तो 'बाहुबली 2' जनवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट क्यों टली, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी भी हो चुकी है।
ALERT: शाहरूख, ऋतिक, अजय देवगन.. 2016 की फिल्मों में है कुछ COMMON
बहरहाल, यदि ऐसा होता है तो फैंस भले दुखी हो जाएं, लेकिन आमिर खान इस खबर के बाद रिलैक्स हुए होंगे। आखिर 2016 की क्रिसमस पर उनकी फिल्म 'दंगल' अकेले बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है। यह तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की 'सुल्तान' को लेकर आमिर काफी चिंता में हैं क्योंकि दोनों ही फिल्में कुश्ती पर आधारित है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 2016 में कौन कौन सी फिल्म क्लैश होने वाली है-


Click it and Unblock the Notifications

