OUCH.. सलमान खान की गलती से कुछ नहीं सीखे आमिर.. ये कहा कह दिया....
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर लांच पर आमिर खान ने मीडिया से खुलकर बातें की और कई अफवाहों को दूर किया। सलमान खान की सुल्तान से टक्कर हो या दोस्ती में खटपट.. आमिर ने सभी सवालों का जवाब दिया।

जब सलमान खान के रेप कमेंट कंट्रोवर्सी पर आमिर से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा- ''सलमान खान ने जो कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था..''
लेकिन फिर जो हुआ वह आप सोच भी नहीं सकते। सलमान खान- शाहरूख खान पर बात करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा- मुझे लगता है कि शाहरूख- सलमान मुझसे कहीं ज्यादा बड़े स्टार है। जब भी शाहरूख या सलमान किसी कमरे में आते हैं तो लगता है कि स्टार ने एंट्री ली है.. जबकि मुझमें वह क्वालिटी ही नहीं है.. मैं जब एंट्री लेता हूं तो वेटर जैसा लगता हूं..
Wah.. 'सुल्तान' को ऐसे टक्कर देंगे आमिर खान.. शाहरूख के फॉरम्यूले से!
बस फिर क्या था.. आमिर को तुरंत ही गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कहा- ओह.. मुझे यह नहीं कहना चाहिए था.. वेटर भी बहुत मेहनत करते हैं..
दो फ्लॉप फिल्म.. अब देंगे 300 करोड़ की BLOCKBUSTER.. थैंक्स सलमान
हम्मम.. लेकिन आमिर मुंह से निकले शब्द शायद कोई वापस नहीं ले सकता। वर्ना याद दिला दें, सलमान खान ने भी रेप कमेंट के तुरंत बाद ही कहा कि मुझे यह नहीं कहना चाहिए था.. इसे गंभीरता से ना लें.. लेकिन फिर सलमान का विरोध किस तरह हुआ.. यह बताने की जरूरत नहीं..
हम तो सब यही कह सकते हैं कि सितारों को कोई बयान देने से पहले कम से कम दो बार सोच लेना चाहिए.. क्योंकि हर किसी की निगाहें उन पर टिकी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


