SHOCK: 'सुल्तान' ट्रेलर ने उड़ा दी इस 'सुपरस्टार' की नींद.. पिक्चर तो अभी बाकी है!
[गपशप] सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की 'दंगल'.. खान्स की दोनों ही फिल्में बहुप्रतीक्षित हैं। आमिर दो सालों के अंतराल के बाद अगले साल दंगल लेकर आ रहे हैं तो सल्लू मियां अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बहरहाल, अजीब बात यह है कि दोनों ही फिल्में कुश्ती पर हैं।
लिहाजा, काफी उम्मीद जताई जा रही है कि कहीं दोनों फिल्में एक जैसी ही न हो। सलमान खान ने तो साफ किया है कि दंगल और सुल्तान बिल्कुल ही दो अलग फिल्में हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो आमिर खान दोनों फिल्मों को लेकर थोड़े चितिंत हैं। और हों भी क्यों न, चिंता करने के कई कारण हैं।
ALERT: ऐश्वर्या राय के बाद.. अभिषेक बच्चन ने भी दिया सलमान खान का साथ!
सुल्तान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और अफवाहों की मानें तो आमिर खान की चिंता और बढ़ गई है। आमिर की फिल्म महावीर फोगट पर है, जो कि धोबी पछाड़ के मास्टर थे। फिलहाल सुल्तान के ट्रेलर में सलमान खान भी वैसा ही कुछ करते दिख रहे हैं।
आमिर खान चिंचिंत हैं क्योंकि उन्हें लगता है इस तरह उनकी फिल्म को काफी नुकसान होगा। आमिर ने ना सिर्फ फिल्म पर बल्कि अपने लुक पर भी काफी पहले से ही काम शुरू कर दिया था।
यहां पढ़े, आमिर खान सुल्तान को लेकर क्यों हैं परेशान-


Click it and Unblock the Notifications



