ढेर सारे सलमान में #1Chutki शाहरूख और बन गई आमिर की दंगल!
अब सलमान खान की सुलतान का फीवर धीरे धीरे उतरेगा और आमिर खान की दंगल का खुमार चढ़ेगा। और फिल्म के लिए आमिर खान करने जा रहे हैं एक अनोखा काम। हालांकि दंगल की स्क्रिप्ट सुलतान से बिल्कुल अलग है पर फिल्म में पहलवानी आपको वही देखने को मिलेगी।
[सोचा कि कुछ अच्छी फिल्में शाहरूख भी कर ले...बस इसीलिए....]
तो आमिर इस सलमान इफेक्ट में डालने वाले हैं थोड़ा सा शाहरूख का तड़का और तब जाकर तैयार होगी दंगल। नहीं समझे? दरअसल, दंगल के लिए आमिर खान एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने वाले हैं।

इस वीडियो में आमिर खान रैप करते हुए अपनी बेटियों से सबको मिलवाएंगे और वीडियो में वो बनेंगे आमिर खान यानि कि उनके किरदार महावीर फोगत का इससे कोई लेना देना नहीं होगा।
इस आईडिया से कुछ याद आया? दरअसल, आमिर खान का ये गाना कुछ कुछ वैसा ही होगा, जैसा शाहरूख खान की चक दे इंडिया में एक हॉकी दूंगी मैं रख के था। वहां भी शाहरूख खान ने अपनी 13 खिलाड़ियों से सबको मिलवाया था और रैप करके ही मिलवाया था।
[अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!]
अब आमिर खान का आईडिया कितना ओरिजिनल होगा और कितना मेल खाता ये तो थोड़े वक्त बाद पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल ये तो तय है कि वो दंगल के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
वैसे भी फिल्म के पहले पोस्टर से वो सबका दिल जीत चुके हैं और यही वजह है कि लोगों को दंगल का बेसब्री से इंतज़ार है। और अब इस वीडियो के बारे में सुनकर ये इंतज़ार दोगुना हो गया है।
[तय हो रहा है 'देशद्रोही' आमिर खान का देश और धर्म!]


Click it and Unblock the Notifications

