सुल्तान vs दंगल: सलमान की 'सुल्तान' पर आमिर की जासूसी!
[गपशप] सलमान खान की 'सुल्तान' आमिर खान के लिए गले में अटका कांटा बन गई है। न आमिर उसे निगल पा रहे हैं, न ही उससे ध्यान हटा पा रहे हैं। बता दें, सुल्तान और आमिर खान की 'दंगल', दोनों ही फिल्में कुश्ती पर आधारित है। सुल्तान जहां ईद पर रिलीज हो रही है, वहीं दंगल साल के अंत में रिलीज होगी।
लिहाजा, आमिर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है कि कहीं सुल्तान उनकी फिल्म जैसी ही न निकल जाए। खबरों की मानें तो अब अपने कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आमिर लगातार सलमान की सुल्तान पर नजर बनाए हुए हैं।
सुल्तान यशराज बैनर तले बन रही है और आमिर भी यशराज बैनर के काफी करीब हैं, लिहाजा आमिर में फिलहाल सुल्तान से जुड़ी हर बात जानने की उत्सुकता है। हो सकता है आमिर फिल्म की स्क्रिप्ट पर लास्ट मिनट बदलाव भी करें।
यहां जानें दंगल और सुल्तान में क्या है कॉमन-


Click it and Unblock the Notifications



