Wah.. 'सुल्तान' को ऐसे टक्कर देंगे आमिर खान.. शाहरूख के फॉरम्यूले से!

By Neeti

गाने बॉलीवुड फिल्मों का एक खास हिस्सा होते हैं। गाने बिना.. फिल्म कैसी.. लेकिन आज कई फिल्मों में हम देख सकते हैं कि गाने सिर्फ प्रमोशन के लिए ही इस्तेमाल किए जाते हैं। जबकि फिल्म में एक भी गाना नहीं होता। इसी लिस्ट में ताजा नाम जुड़ने जा रहा है आमि खान की फिल्म 'दंगल' का।

Dangal

जी हां, अफवाहों की मानें तो आमिर की इस फिल्म में कोई गाने नहीं होगें। फिल्म के लिए सिर्फ एक प्रमोशनल सांग बनाया जा रहा है, जिसमें आमिर अपनी दोनों ऑनस्क्रीन बेटियों के साथ दिखेंगे।

[आमिर खान का यह 'दंगल' लुक देख.. डर जाएंगे सलमान खान!]

वहीं, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस अफवाह को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के गानों के लिए प्रीतम से बात चल रही है। हां, फिल्म में धमाकेदार गाने तो नहीं होंगे. लेकिन बैकग्राउंड के लिए कुछ गानों को जरूर बनाया जाएगा।

लिहाजा, यदि दंगल में गाने में गाने हुए भी तो यहां नाच गाना नहीं होगा। देखिए दंगल से पहले बॉलीवुड में कौन कौन सी फिल्मों में गानों को नहीं मिली जगह..

[''शाहरूख तो फ्लॉप हो ही चुके हैं.. आमिर की 'दंगल' भी डूबेगी..'']

फैन- शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' के लिए सिर्फ एक गाना बनाया गया है.. 'जबरा फैन'.. जो कि एक प्रमोशनल गाना था।

बेबी- अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'बेबी' में भी हमने कोई तड़कता-भड़कता गाना नहीं देखा।

एनएच 10- अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 में भी कोई डांस सांग नहीं था। हां फिल्म के बैकग्रांउड स्कोर की काफी तारीफ हुई थी।

लंचबॉक्स- तमाम एवार्ड्स अपने नाम कर चुकी फिल्म लंचबॉक्स में भी हमने कोई गाना नहीं देखा। सच पूछा जाए तो जरूरत भी नहीं लगी।

अ वेडनेस्डे- नीरज पांडे की इस फिल्म के बारे में जितना कहा जाए कम है। भावनात्मक होने की वजह से फिल्म में गाने की कहीं जगह ही नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X