'सुल्तान' देखकर कोई खुश हो ना हो.. ये बॉलीवुड KHAN जरूर होंगे सुपर HAPPY
Dear आमिर खान.. आपको सलमान खान की सुल्तान से बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह फाइनल है कि दंगल.. सुल्तान से कई मायनों में काफी अलग होगी। बता दें, सलमान खान की फिल्म सुल्तान बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। और फिल्म को दर्शकों से धमाकेदार रिस्पॉस मिल रहा है।

सुल्तान एक सुपर कमर्शियल फिल्म है। जहां रोमांस है, इमोशंस हैं, ड्रामा है.. लेकिन वहीं कहानी रिएलिटी से थोड़ी दूर है। कोई शक नहीं कि लोगों को सुल्तान पसंद आ रही है। सलमान खान की महीनों की मेहनत फिल्म में साफ दिख रही है।
#BestScenes: 'सुल्तान' के 5 बेस्ट सीन.. जिस पर बजी धड़ाधड़ तालियां
खबरें थी कि आमिर अपनी फिल्म दंगल और सुल्तान को लेकर काफी चितिंत थे क्योंकि दोनों फिल्में कुश्ती पर आधारित है। लेकिन बता दें, आमिर खान को सुल्तान से जुड़ी कोई डर नहीं होनी चाहिए। कहीं ना कहीं, यह सभी को पता है आमिर अपनी फिल्मों को कितनी रिसर्च के साथ बनाते हैं।
OUCH.. 'सुल्तान' को देखकर, अक्षय कुमार की फिल्म याद आएगी.. क्योंकि....
इतना ही नही्, बल्कि आमिर की फिल्मों में जो जुड़ाव होता है, वह शायद और किसी एक्टर के साथ हम महसूस कर पाएं। तारे जमीं पर.. हो या रंग दे बसंती.. आमिर की फिल्में आम होते हुए भी आम नहीं होतीं।
भले ही सुल्तान और दंगल दोनों ही कुश्ती पर आधारित है। लेकिन दंगल की कहानी, किरदार.. सभी कुछ काफी अलग होंगे। साथ ही सुल्तान इंटरटेनमेंट के साथ साथ निर्देशक ने थोड़ी मैसेज देने की कोशिश की है। जबकि आमिर की दंगल का पोस्टर ही लोगों को तगड़ा संदेश दे गई- म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के?


Click it and Unblock the Notifications



