पैसे बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट के पास सोया ये बच्चा... कहलाता है गरीबों का मसीहा, बॉलीवुड में हैं सुपरहिट

बॉलीवुड सितारों को कामयाबी के मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और तब जाकर वो एक जाना माना चेहरा बन जाते हैं। इतना ही नहीं मशहूर सितारे जो आज अपने नाम से ही जाने जाते हैं उन्होंने अपने जीवन में काफी दुख दर्द सहने पड़े। तब जाकर उन्हें यह शोहरत हासिल हुई।
आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जो कि रियल लाइफ हीरो भी है। जिन्होंने महामारी के दौरान जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की काफी मदद की।
यह भी पढ़ें- 21 सालों बाद Divya Bharti की मौत का हुआ खुलासा, इन्होंने बताया उस रात कैसे बालकनी से गिरी थीं एक्ट्रेस
इसी बीच आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन अब रियल लाइफ हीरो कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है। जिन्होंने महामारी के समय लोगों को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया।
सोनू सूद की वायरल फोटो
जी हां आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं सोनू सूद की। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें टीशर्ट और निक्कर पहने हुए एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। इसी के साथ इस तस्वीर में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन भी देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में फिर से फैंस के दांत हुए खट्टे, 100 से ज्यादा फोन हुए चोरी, पानी भी ना मिला!
असल जिंदगी में देखे बहुत दुख
सोनू सूद की इस बचपन की तस्वीर में उनके साथ में उनकी मां सरोज सूद और पिता शक्ति सूद के साथ साथ उनकी बड़ी बहन मोनिका सूद भी नजर आ रही है। बता दें कि सोनू सूद ने अपनी जिंदगी में काफी दुख झेले।
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan के साथ रिलेशनशिप स्टेटस का Nimrat Kaur ने किया खुलासा, बताई सच्चाई
उनकी 1996 में तेलुगु लड़की सोनाली सूद के साथ में शादी हो गई थी। जिन से उनको दो बेटे ईशान सूद और अयान सूद हुए। कुछ खबरों की मानें तो सोनू सूद मुंबई सिर्फ ₹5000 लेकर आए और काफी मेहनत करके एक अलग पहचान बनाई। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि वह उन दिनों पिता के पैसे बचाने के लिए ट्रेन की टॉयलेट के पास होकर सफर करते थे।
यह भी पढ़ें- Manisha Koirala ने उन दर्दनाक पलों का किया जिक्र, जब एक्ट्रेस को था मरने का डर, कहा- 'रुद्राक्ष ने बचाया वर्ना...'


Click it and Unblock the Notifications











