Abhishek Bachchan के साथ रिलेशनशिप स्टेटस का Nimrat Kaur ने किया खुलासा, बताई सच्चाई

Nimrat Kaur

Nimrat Kaur On Relationship With Abhishek Bachchan: बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने तलाक की अफवाहों के कारण काफी खबरों में हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब इस मामले में निमरत कौर का एक बयान वायरल हो रहा है।

Nimrat Kaur पर लगे आरोप

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अभी तक अलग होने की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और इस मामले में चुप रहना ही बेहतर समझा है। अफवाहों के अनुसार, दसवीं की एक्ट्रेस निमरत कौर पर ऐश्वर्या और अभिषेक को अलग करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की ऐसी हरकतें देखकर शर्मिंदा हो गए थे Amitabh Bachchan, पब्लिक के सामने ही बहू को लगाई डांट

Nimrat Kaur का खुलासा

हाल ही में निमरत मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं और उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह सिंगल हैं। जूम के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने खुलासा किया कि वह सिंगल हैं। आपको बता दें, एक्ट्रे निमरत कौर ने पहले भी अफवाहों पर बात करते हुए कहा था कि गॉसिप को रोकना नामुमकिन है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कुछ भी कर सकती थी, और लोग फिर भी वही कहते जो वे चाहते थे। इस तरह की गॉसिप को रोकना मुमकिन नहीं है, और मैं अपने काम पर ध्यान देना करती हूं।'

यह भी पढ़ें- 21 सालों बाद Divya Bharti की मौत का हुआ खुलासा, इन्होंने बताया उस रात कैसे बालकनी से गिरी थीं एक्ट्रेस

Nimrat Kaur को बनाया गया विलेन

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर तब उड़ीं जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलगी एंट्री ली। इसके अलावा, अभिषेक बच्चन का निमरत कौर के साथ कथित अफेयर भी इस पावर कपल के अलग होने के पीछे की वजहों में से एक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अपना काम-धाम छोड़कर इस शख्स ने Shah Rukh Khan के घर के बाहर जमाया डेरा, बस इस मौके का कर रहा था इंतजार

बच्चन परिवार के करीबी का बयान

बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र ने जूम को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के अफेयर की अफवाहों को खारिज कर दिया है। सूत्र ने कहा, 'इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है। हमें आश्चर्य है कि महिला (निमरत कौर) ने इनकार क्यों नहीं किया। अभिषेक चुप हैं क्योंकि इस समय उनकी जिंदगी में पहले से ही बहुत कुछ चल रहा है। उन्हें किसी भी विवाद से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी गई है।'

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में फिर से फैंस के दांत हुए खट्टे, 100 से ज्यादा फोन हुए चोरी, पानी भी ना मिला!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X