..................... Guddi Maruti Reveals Divya Bharti Death real reason said She Bent Down To See Sajid Nadiadwala - Hindi Filmibeat

21 सालों बाद Divya Bharti की मौत का हुआ खुलासा, इन्होंने बताया उस रात कैसे बालकनी से गिरी थीं एक्ट्रेस

divya bharti

Divya Bharti Accident Reality: 1993 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा सदमा थी। 5 अप्रैल को 19 साल की उम्र में मुंबई में अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरने से उनकी मौत हो गई थी।

दिव्या से शादी करने वाले साजिद नाडियाडवाला पर उनकी मौत का आरोप लगाया गया था, लेकिन गुड्डी मारुति ने अब उनके खिलाफ हत्या के आरोपों से इनकार किया है।

'Divya Bharti खुलकर जीती थीं'

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, गुड्डी ने खुलासा किया कि दिव्या एक 'अच्छी लड़की' थी, लेकिन 'थोड़ी गड़बड़' थी। उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्ट्रेस ने हर दिन को ऐसे जिया जैसे कि उनका आखिरी दिन हो। "उस समय वह साजिद नाडियाडवाला से मिल रही थीं। यह वह समय था जब हम शोला और शबनम की शूटिंग कर रहे थे। 5 अप्रैल की रात को उनकी मृत्यु हो गई और 4 अप्रैल को मेरा जन्मदिन है। इसलिए, हम सभी एक साथ पार्टी कर रहे थे- गोविंदा, दिव्या, साजिद और भी कई लोग। वह पार्टी में ठीक थीं, लेकिन मुझे लगा कि वह थोड़ी उदास थीं। उन्हें आउटडोर शूट के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं जाना चाहती थीं।"

'हाइट से नहीं डरती थीं Divya Bharti'

इसके अलावा, उन्होंने एक अजीब घटना का जिक्र किया। दिव्या, जो जुहू की एक इमारत की 5वीं मंजिल पर रहती थी और एक रात जब गुड्डी पास के एक आइसक्रीम स्टोर की ओर जा रही थीं तो उनका नाम कोई चिल्ला रहा था जब उन्होंने ऊपर देखा, तो उन्होंने दिव्या को बालकनी में अपने पैरों को लटकाए हुए पैरापेट पर बैठे देखा।

गुड्डी ने कहा- "मैंने उससे कहा कि यह सेफ नहीं है अंदर जाओ। उसने मुझसे कहा, 'कुछ नहीं होगा।' उसे हाइट से डर नहीं लगता था। मैं उसे देखकर ही डर गई थी।"

ऐसे हुई Divya Bharti की मौत

दिव्या की घटना के बारे में बात करते हुए गुड्डी ने बताया कि वह अपनी खिड़की से नीचे झुकी थी और यह देखने के लिए कि क्या साजिद की कार आ गई है, तभी वह गिर गई। गुड्डी ने बताया कि डिजाइनर नीता लुल्ला भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने दिव्या को गिरते हुए देखा था।

मारुति ने कहा, "उसकी मम्मी का हाल बुरा था। साजिद जैसे... चला गया था। उसकी हालत बहुत खराब थी। घटना के समय वह घर पर भी नहीं था।"

Read more about: sajid nadiadwala divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X