Mukesh Ambani अपनी इस समधन पर लुटाते हैं दिल, खूबसूरती के आगे Nita Ambani भी फेल!

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Talented Samdhan: मुकेश अंबानी को एशिया का सबसे अमीर बिजनेसमैन माना जाता है और उनकी फैमिली भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अंबानी परिवार ने हाल ही में अपने सबसे छोटे बेटे की शादी की है और अब उनका घर बहू और दामाद की वजह से काफी बढ़ गया है। लेकिन इन सबके बीच आज हम आपको मुकेश अंबानी की उस समधन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी तारीफों के पुल खुद मुकेश अंबानी भी बांधते हैं।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Family) और उनकी पत्नी नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। जिनमे एक बेटी और दो बेटे हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Samdhan) की बेटी ईशा अंबानी ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ में शादी रचाई है। आनंद पीरामल महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। बता दे कि दोनों ने 12 दिसंबर 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सासू मां यानी कि स्वाति पीरामल को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- VIRAL: बहू राधिका के साथ इस तरह पेश आए मुकेश अंबानी, भरी भीड़ में इस तरह खींचा, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

काफी टैलेंटेड हैं स्वाति पीरामल

स्वाति पीरामल बहुत ही खूबसूरत हैं और खूबसूरती के मामले में स्वाति अपनी समधन नीता अंबानी को भी टक्कर देती हैं। स्वाति पीरामल की खासियत सिर्फ उनकी सुंदरता ही नहीं बल्कि उनका टैलेंट भी है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं आनंद पीरामल की मां स्वाति पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में वाइस चेयरपर्सन के पद पर है। स्वाति मुंबई के गोपाल कृष्ण पीरामल हॉस्पिटल के फाउंडर भी है और गोपाल कृष्ण पीरामल उनके ससुर थे।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम, किया ये काम, ब्रेकअप की खबरें हुईं स्वाहा!

एक्स PM के साथ कर चुकी हैं काम

बहुत कम लोग जानते हैं कि स्वाति पीरामल ने साल 2010 से लेकर साल 2014 तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल और काउंसिल आफ ट्रेड फॉर पीएम की मेंबर भी रही। इसी के साथ-साथ आईआईटी मुंबई और हार्वर्ड स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के बोर्ड मेंबर्स में भी वह शुमार है। खबरों के अनुसार आठ बार स्वाति का नाम दुनिया की 25 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें- दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha, बॉन्डिंग Alia Bhatt के चेहरे पर बजे बारह, किया ये काम

पद्मश्री से किया जा चुका है सम्मानित

स्वाति पीरामल समाज सेवा के कामों और पब्लिक हेल्थ को लेकर भी ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती है। जिसके चलते साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल द्वारा पद्मश्री सम्मान से उनको सम्मानित किया गया था।

कैसा है बहू के साथ रिश्ता

इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद भी स्वाति स्वभाव से काफी ज्यादा सरल है। अपनी बहू ईशा अंबानी के साथ में भी वह काफी दोस्ताना व्यवहार रखती हैं। वह अपने बेटे और बहू के साथ-साथ बेटी को भी बेहद प्यार करती हैं। आनंद पिरामल ग्रुप में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर मौजूद है और रियल एस्टेट का कारोबार भी संभालती है।

Read more about: mukesh ambani swati piramal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X