X
जरीन खान
Actress

जरीन खान जीवनी

जरीन खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी व तमिल फिल्मों में भी सक्रिय हैं। 

पृष्ठभूमि
जरीन खान का जन्म पठान परिवार में 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। खान हिंदी भाषा के अलावा उर्दू, इंग्लिश, मराठी बोलने में निपुण हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई रिजवी कॉलेज ऑफ़ साइंस से पूरी की है। 

करियर
जरीन एक डॉक्टर बनने की चाहत रखती थीं उन्होंने कभी भी ऐक्टिंग की दुनिया में आने की नहीं सोची थी। जरीन को फ़िल्मी दुनिया में लाने का पूरा श्रेय अभिनेता सलमान खान को जाता है। उन्होंने ही जरीन को अपनी फिल्म वीर के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक राजकुमारी का किरदार निभाया था। हालंकि फिल्म कुछ खास नहीं चली। उन्हें इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यु मिले। उसके बाद वह सलमान खान स्टारर फिल्म रेड्डी में आइटम सांग कैरेक्टर ढीला हैं में नज़र आयीं। इसके बाद वह साजिद नाडियावाला की मल्टीस्टारर फिल्म हॉउसफुल 2 में नजर आयीं, जोकि उस साल की बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जॉन अब्राहम नज़र आये थे। उन्‍होंने हेट स्‍टोरी 3 में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के के अलावा तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। 

जरीन के बारे में रोचक बातें:
1- फिल्मों में आने से पहले जरीन का वजन 100 किलो था, लेकिन फिल्म वीर को साइन करने के बाद उन्होंने अपना 43 किलो वजन कम किया था। 
2- ज़रीन बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं। 
3- जरीन को बतौर लीड एक्ट्रेस सफलता पंजाबी फिल्म जट्ट जेम्स बांड से मिली। 
4- जरीन को बॉलीवुड में एंट्री दिलाने का श्रेय दबंग भाई सलमान खान को जाता है। दरअसल जब खान सुभाष घई के एक्टिंग स्कूल गयी हुईं थीं तभी सलमान भी वहीं पर थे और उनकी नज़र जरीन पर पड़ी। उस समय वह अपनी आगामी फिल्म वीर के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। जरीन को देखते ही उनकी यह तलाश पूरी हो गयी। 
5- जरीन के एक्टिंग डेब्यू में उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की गयी। कइयों ने तो उन्हें कैटरीना का हमशक्ल तक कह दिया था। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+