X
वहीदा रहमान
Actress

वहीदा रहमान जीवनी

वहीदा रहमान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो हिंदी समेत तेलुगु और तमिल, बंगाली फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा में पचास, साठ, और सत्तर के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।  उन्हें वर्ष 2013 में भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, इसके अलावा उन्होंने अपने फिल्मी करियर में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड और बतौर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस दो फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया आउटलेट्स द्वारा बॉलीवुड की "सबसे खूबसूरत" अभिनेत्री के रूप में उद्धृत किया गया है।

निजी जीवन  
वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को परंपरागत मुस्लिम परिवार में हुआ था। बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना संजो रखा था वहीदा रहमान ने पर किस्मत को ये मंजूर न था, फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से वह यथोचित शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकी।  भरतनाट्यम में प्रवीण वहीदा रहमान को अपने अभिभावकों से अभिनय की प्रेरणा मिली। सन् 1955 में उन्हें एक के बाद एक करके दो तेलुगू फ़िल्मों में काम करने अवसर मिल गया।

फिल्मी करियर 
यूं तो वहीदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक मिला फिल्म सीआईडी से मिला , इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव भूमिका अदा की, इस फिल्म में वहीदा के साथ गुरु दत्त नजर आये थे,  गुरु दत्त और वहीदा ने मिलकर कई फिल्मों में काम किया जिनमे  प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चाँद, साहिब-बीवी और गुलाम शामिल है।

कहा जाता है कि, इन फिल्मों के बीच दोनों के प्रेम प्रसंग ने खुद सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन 10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त ने आत्महत्या कर ली और वह अकेली रह गयीं।  हालांकि जीवन के इस मोड़ पर वहीदा ने हार नहीं मानी, और अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दिया, जिसके नतीजे में उन्हें 1965 में फिल्म 'गाइड' के फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद वहीदा का करियर एकबार फिर से ऊंचाई पर था। 

वर्ष 1974 में उन्हें सह-अभिनेता शशि रेखी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया,  और करियर के पीक पॉइंट पर उन्होंने शादी रचा ली। उनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहा, लेकिन वर्ष 2000 में पति शशि रेखी की मौत ने उन्हें एकबार अकेला कर दिया। पति की मृत्यु के बाद वहीदा ने एक बार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह फिल्म वाटर, रंग दे बसंती, दिल्ली 6 जैसी फिल्मों में नजर आयीं।

एक लंबे अरसे के बाद दर्शक एकबार फिर से वहीदा रहमान जी के अभिनय को कमल हासन निर्देशित फिल्म विश्वरूपम 2 में देख पायेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+