विद्या सिन्हा
Born on 15 Nov 1947 (Age 76)
विद्या सिन्हा जीवनी
विद्या सिन्हा एक भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह मुख्यत: 1974 में आयी बॉलीवुड फिल्म रजनीगंधा के लिये पहचानी जाती हैं। वह कुबूल है जैसे टीवी सीरिल्स में भी नजर आ चुकी हैं। 15 अगस्त 2019 को फेफड़ों में इनफेक्सन की वजह से विद्या सिन्हा का निधन हो गया है।
विद्या सिन्हा (जन्म: 15 नवंबर, 1947) (मृत्यु: 15 अगस्त, 2019) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं, जिनका जन्म 15 नवंबर 1947 में हुआ था। विद्या 1980 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। विद्या को "रजनीगंधा", "छोटी सी बात" में अमोल पालेकर के साथ अभिनय और "पति-पत्नी और वो" समेत कई फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया, जिनमें "काव्यांजलि", "कबूल है" और "कुल्फी कुमार बाजेवाला" शामिल हैं।
15 अगस्त 2019 को, सिन्हा का दिल और फेफड़ों की बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के लिए उन्हें 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में वेंटिलेटर पर रखा गया था।