वैभव तलवार एक भारतीय मॉडल और बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हैं। वैभव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, इस दौरान उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की, वैभव को अपने एक्टिंग का हुनर दिखाने का मौका फिल्म तीन पत्ती में मिला, इसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में नजर आये, जिनमे लव ब्रेकप्स जिंदगी, मौसम, जासूस विजय आदि प्रमुख हैं।