X
वाणी कपूर
Actress

वाणी कपूर जीवनी


वाणी कपूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वाणी ने फिल्मीं दुनियां में एंट्री यशराज फिल्म्स के जरिये की थी। वाणी ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।  

पृष्ठभूमि
वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। वाणी के पिता का नाम शिव कपूर है जोकि बिजनेस मैन हैं। उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है। जोकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। वाणी कपूर का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, इसके बाद भी वाणी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

पढ़ाई
वाणी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम किया। 


करियर
वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए ऑडिशन के जरिये चुना गया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया। इसके बाद वाणी ने तमिल फिल्म आहा कलण्याम की। जोकि हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी।

हाल ही में वाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' में ह्रितिक और टाइगर के साथ काम किया था, एक रिपोर्ट के अनुसार वाणी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' में नज़र सकती है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+