X
होम » सेलेब्स » सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

Actress
जीवनी:  सुष्मिता सेन एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस/ब्यूटी क्वीन साथ ही वर्ष 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर चुकी हैं, और और बाद में उन्होंने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 1994 का ताज भी उन्होंने अपने नाम किया। सुष्मिता मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं, हालांकि साथ ही साथ वह तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। अपने एक्टिंग करियर में सुष्मिता ने फिल्मफेयर अवार्ड के साथ साथ कई पुरुस्कार अपने नाम किये हैं। फिल्मों के अलावा सुष्मिता वेब-सीरीज में भी एक्टिंग करती हुए नजर आ चुकी हैं।  निजी जिन्दगी सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में एक बंगाली बैद्या परिवार में हुआ था।  सुष्मिता के पिता शूबेर सेन, पूर्व भारतीय वायुसेना विंग कमांडर, और एक गहने डिजाइनर और दुबई स्थित स्टोर के मालिक सुभरा सेन हैं। उसके दो भाई बहन हैं, नीलम-राजीव। सुष्मिता ने शादी नहीं की है, हालांकि उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है। देखें सुष्मिता सेन की अनदेखी तस्वीरें  पढ़ाई  उन्होंने नई दिल्ली में वायुसेना गोल्डन जयंती संस्थान और सिकंदराबाद में सेंट एन हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिल्म करियर  मिस युनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा, उनकी पहली फिल्म वर्ष 1996 में दस्तक रिलीज हुई, इस फिल्म में शरद कपूर उनके  अपोजिट नजर आये थे । इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में वर्ष 1997 में फिल्म रत्च्गन से कदम रखा, दो वर्ष बाद सुष्मिता  सलमान खान  के अपोजिट फिल्म  बीवी नम्बर 1  में नजर आयीं, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2000 में वह फिल्म आंखें में  अर्जुन रामपाल  के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, आदित्य पंचोली, परेश रावल आदि भी दिखाई दिए, इसके बाद सुष्मिता  शाहरुख़ खान  के अपोजिट फिल्म  मै हूं ना  में एक टीचर की भूमिका में नजर आयीं। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद सुष्मिता ने कई अन्य फिल्मों में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के मामले में कामयाब रही। निजी जीवन  आपको बता दें एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दो लड़कियों को गोद लिया हुआ है, जो उनके दिल के काफी करीब हैं और वह उनका एक माँ के जैसे ही ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस साल 2018 से 2021 तक रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं। 14 जुलाई 2022 को, आई पि एल के फाउंडर और पहले चेयरमैन रह चुके ललित कुमार मोदी ने अपने आधकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों को सांझा करते हुए बताया के वह और सुष्मिता सेन एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।  सुष्मिता सेन से जुड़े दिलचस्प तथ्य  1-फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स बननेवाली पहली भारतीय महिला हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता ने कोई महंगा गाउन नहीं बल्कि अपनी मां के द्वारा बनाया गाउन पहना था, इतना ही नहीं, उन्होंने जो ग्लव्ज़ पहने थे, उसे मोज़े से बनाया गया था। 2-महज 19 साल की उम्र में सुस्मिता ने  साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 3-मिस युनिवर्स के खिताब के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन दोनों ही भागीदार थे, लेकिन एक सवाल ने दोनों की किस्मत बदल दी।  दोनों के बीच यहां कड़ा मुकाबला था, लेकिन इंटरव्यू राउंड में सुष्मिता ने ऐश से बाजी मार ली थी. दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, ‘अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’। और इसी जवाब के साथ सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। 4-सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में कदम वर्ष 1996 में रखा लेकिन उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म बीवी नम्बर 1 साबित हुई। इस फिल्म के   सुष्‍मिता को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के लिए फिल्‍मफेयर, आइफा और स्‍टार स्‍क्रीन अवार्ड मिल चुका है।   5-सुष्मिता खाली वक्त में कविता लिखना पसंद करती हैं।  6-सुष्मिता सेन ने पहली बार ऑनस्क्रीन साड़ी फराह खान निर्देशित फिल्म मै हूं ना में पहनी थी।   7-सुष्मिता अपने स्कूल में काफी टॉमबॉय टाइप थी, यहां तक की उनकी पढ़ाई भी एक हिंदी मीडियम स्कूल में हुई।  16 की उम्र के बाद उन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू किया, बाद में उन्होंने जर्नलिज़्म में ग्रैजुएशन किया और इंग्लिश आर्नस की पढ़ाई की।   8-सुष्मिता अभी तक अविवाहित हैं, हालांकि उनका नाम अब तक कसी स्टार्स के साथ जोड़ा गया है। उनके ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में विक्रम भट्ट, संजय नारंग, सबीर भाटिया, रनदीप हुड्डा, इम्तियाज़ खत्री, मानव मेनन, बंटी सचदेवा, मुद्दसर अज़ीज़, वसीम अकरम, रितिक भसीन जैसे नाम शामिल हैं।   9- बिना शादी के सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद किया है और वह एक सिंगल प्राउड मदर हैं।   प्रसिद्ध फ़िल्में  सिर्फ तुम,दस्तक, बीवी नंबर 1, नायक, बस इतना सा ख्वाब है, आंखें, तुमको ना भूल पायेंगे, फ़िलहाल, मैं हूं ना, पैसा वसूल, चिंगारी, मैंने प्यार क्यों किया?, बेवफा, किसना:द वारियर पोएट, जिंदगी रॉक्स, कर्मा और होली, दूल्हा मिल गया, नो प्रोबल्म आदि। 
और पढ़ें

सुष्मिता सेन फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
अनीस बज्‍़मी 10 Dec 2010
मुदस्सर अजीज 08 Jan 2010
डैविड धवन 02 Oct 2009
मनीष गुप्ता 06 Mar 2009

सुष्मिता सेन:

सुष्मिता सेन

नाम सुष्मिता सेन
जन्म की तारीख 19 Nov 1975
उम्र 51
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

सुष्मिता सेन कुल कमाई

कुल कमाई

सुष्मिता सेन तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+