X
सुनील ग्रोवर
Actor

सुनील ग्रोवर जीवनी

सुनील ग्रोवर एक भारतीय अभिनेता और स्टैंडअप कमेडियन हैं। सुनील ग्रोवर को टीवी इंडस्ट्री में  पहचान कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और द कपिल शर्मा शो के डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। 

पृष्ठभूमि
सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 हरियाणा के सिरसा में हुआ था। सुनील एक हरयाणवी-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

पढ़ाई
सुनील ग्रोवर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर डबवाली, सिरसा से की। ग्रोवर ने अपने स्नातक की पढ़ाई गुरु नानक कॉलेज हरियाणा से की। तब तक ग्रोवर को एक्टिंग का कीड़ा लग गया गया था, जिसके चलते उन्होंने स्नातक के बाद चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स की डिग्री ली।  

करियर 
ग्रोवर ने अपने करियर की शरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो चला लल्ला हीरो बननें से हुई थी, इसके अलावा ग्रोवर सब टीवी के पहले साइलेंट शो गुंटूर गूं में भी लोगों को हँसाते हुए नज़र आये थे। लेकिन ग्रोवर को नेशन वाइड लोकप्रियता कलर्स के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और द कपिल शर्मा शो के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।
 
सुनील छोटे पर्दे पर अपना लोहा मनवाने के साथ ही बड़े पर्दे पर भी नजर आते रहते हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ फिल्‍म भारत में नजर आये थे। इस फिल्‍म में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की। इसके अलावा वह हीरोपंती, बागी, जिला गाजियाबाद और गजनी जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+