श्वेता बासु प्रसाद एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्यत हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। श्वेता ने अपना एक्टिंग करियर बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों और टीवी से की, इसके बाद उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल सिनेमा में भी काम किया। वर्ष 2002 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें फिल्म मकड़ी के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से भी सम्मनित किया जा चुका है।
निजी जिंदगी
श्वेता बासु का नम 11 जनवरी 1991 में जमशेदपुर, बिहार (झारखंड) में हुआ, हालांकि कुछ साल बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। श्वेता के पिटा अनुज प्रसाद बिहार से थे और वहीं उनकी मां सर्मिष्ट बासु प्रसाद पश्चिम बंगाल से थीं।
निजी पढ़ाई
श्वेता ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है और उन्होंने अपना स्न्ताक की पढ़ाई आर.एन पोदर हाई स्कूल से पूरी की।
करियर
श्वेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बेहद ही छोटी ही उम्र में शुरू कर दी थी, उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू ब्रश 2002 में फिल्म मकड़ी से किया, इस फिल्म फिल्म में वह डबल रोल में नजर आयीं थी। इस फिल्म में उनका किरदार पर उनका अभिनय इतना दमदार था, कि इसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। पहली ही फिल्म में दमदार अभिनय करने के बाद वह टीवी शो कहानी घर घर की और करिश्मा का करिश्मा जैसे शोज में नजर आयीं।
श्वेता अपने हिंदी फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं जिनमे, मकड़ी, इक़बाल, वाह लाइफ हो तो ऐसी डरना जरूरी है, राइड,बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि शामिल हैं।