X
श्रेया घोषाल
Singer/Music Director

श्रेया घोषाल जीवनी

श्रेया घोषाल एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। श्रेया हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलगु, तमिल, बंगाली और पंजाबी फिल्मों में भी पार्श्व गायन करती हैं। श्रेया घोषाल को अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स से नवाजा जा चूका है। 
 
पृष्ठभूमि
श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पाश्च्मि बंगाल के छोटे से गांव ब्रह्मपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल है, जो की भारत के परमाणु ऊर्जा निगम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। इनकी माँ का नाम शर्मिष्ठा घोषाल है, जोकि ग्रहणी हैं। श्रेया के एक भाई भी है- सौम्यदीप घोषाल। 

पढ़ाई
पिता की ट्रांसफरेबल नौकरी होने के कारण श्रेया ने अपनी आठंवी तक की पढ़ाई कोटा के पास रावतभाटा में की। उसके बाद बाद उनके का ट्रांसफर, भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर हो गया। इसके बाद श्रेया का परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में श्रेया ने अपने आगे की पढ़ाई संपन्न की। 

श्रेया अपने स्कूली दिनों से संगीत में विशेष रूचि रखतीं थीं। श्रेया की माँ उनकी गुरु हैं, उन्होंने ही श्रेया को संगीत का पहला अर्थ समझाया। श्रेया की माँ घर में बंगाली गाने गाया करती थी जिसे श्रेया सुनकर उसका रियाज करती थीं। श्रेया का संगीत की तरफ झुकाव देख उनके माता-पिता ने उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में दाखिला दिलवा दिया। 

छोटी सी ही उम्र में श्रेया ने जीटी वी रियलिटी शो सा रे गा मापा शो जीता था। उस समय उस शो को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी जज कर रहे थे। उन्होंने ही श्रेया के माता पिता को मुंबई आने के लिए राजी किया, इसके बाद श्रेया ने 18 महीनों तक कल्याण जी के संगीत की शिक्षा ली और साथ ही क्लासिकल म्यूजिक ट्रेनिंग भी जारी रखी। 

करियर
श्रेया को फ़िल्मी संगीत दुनिया में लाने का श्रेय फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को जाता है। उन्होंने ही श्रेया को अपनी फिल्म देवदास से बॉलीवुड में सिंगिंग का पहला ब्रेक दिया था। देवदास में गाना गाने के बाद श्रेया बॉलीवुड की टॉपमोस्ट सिंगर्स में एक बन गयीं।  इस गाने के लिए श्रेया को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया और साथ ही संगीत की नयी प्रतिभा के लिए आर.डी बर्मन पुरुस्कार भी दिया गया। 

श्रेया ने अपने बॉलीवुड करियर में कई फिल्मों में अपनी गायकी का जलवा दिखा चुकी हैं।  इसके लिए उन्हें कई आवर्स से सम्मानित भी किया गया।  श्रेया बॉलीवुड की ऐसी सिंगर जो हर गाने को बहुत बेहतरीन तरीके से गति हैं चाहे वो रोमांटिक हो या सैड सांग या पेपी। इसके अलावा श्रेया छूटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं, जिनमे इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ़ इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+