twitter

    सरोज खान जीवनी

    निर्मला नागपाल, जिसे पूरी दुनिया 'सरोज खान' के नाम से जानती है, बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर है, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और लगभग 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है। इन्हे लोग 'मदर ऑफ़ डांस'(नृत्य की माता) के नाम से भी जानते है। 

    जन्म
    सरोज खान का जन्म 22 नवंबर वर्ष 1948 में, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। 

    जीवन 
    सरोज खान के माता-पिता भारत के विभाजन के बाद, भारत आ गये थे। वर्ष 1950 में उन्होंने बैक ग्राउंड डांसर से करियर की शुरुवात की, फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के साथ काम करने के दौरान सरोज ने नृत्य की शिक्षा बी सोहनलाल से ही ली, जिसके बाद, 13 साल की उम्र में बी सोहन लाल से ही करली। बी सोहन लाल 43 वर्ष के थे और उनके 4 बच्चे भी थे जब सरोज ने उनसे शादी की। 


    करियर 
    एक स्वत्रंत कोरियोग्राफर के रूप में उन्होंने 1974 में आयी फिल्म 'गीता मेरा नाम' के साथ काम किया। सरोज के काम की जम कर तारीफ़ हुई, जिसके बाद सरोज ने श्रीदेवी के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जैसे, मिस्टर इंडियानगीनाचाँदनी आदि। 
    श्रीदेवी के बाद सरोज ने माधुरी के साथ भी कई सारे फिल्मों के गानों में काम किया जैसे, फिल्म तेजाब का गाना 'एक दो तीन', फिल्म थानेदार का गाना 'तम्मा तम्मा लोगे', और फिल्म बेटा का गाना 'धक धक करने लगा'...
    जिसके बाद सरोज खान बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और सफल कोरियोग्राफर बन गयीं। 

     
     
    टीवी करियर 
    सरोज खान, साल 2005 में टीवी पर सबसे पहले स्टार वन के शो 'नच बलिये' में जूरी मेंबर के रूप में नज़र आयी थी, इसके बाद वह इस शो के दूसरे सीज़न में भी जज के रूप में थी। 
    साल 2008 में सरोज NDTV Imagine के शो 'नचले विद सरोज खान' में नज़र आयीं, जहाँ उन्होंने घर पर बैठे हुए सभी दर्शकों को डांस सिखाया, उसी साल सोनी टीवी के डांस शो 'बूगी वूगी' में वह जज के रूप में दिखाई दीं। 
    पॉपुलर शो 'झलक दिखला जा' के तीसरे सीजन में सरोज जज मेम्बर में नज़र आयी। 
    टीवी पर आने वाला तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी सरोज डांस को जज करती हुई दिखाई दीं थी।
     

    मृत्यु 
    साँस लेने में दिक्कत होने पर, सरोज खान को मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में 17 जून 2020 को भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी 3 जुलाई 2020, शुक्रवार के दिन, 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गयी। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X