X
समीर सोनी
Actor/Director/Producer

समीर सोनी जीवनी

समीर सोनी एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार हैं।  

पृष्ठभूमि 
समीर सोनी का जन्म 29 सितंबर 1968 में लंदन यूके में हुआ थ। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  

पढ़ाई 
समीर सोनी ने अपने अपने शुरुआती पढ़ाई संत जेवियर स्कूल दिल्ली से पूरी की हैं।  वह लोस एंजेल्स की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निआ से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।  हिंदी सिनेमा में आने से पहले समीर न्यूयॉर्क में बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में जॉब करते थे।  भारत आने से पहले ही उन्होंने वहाँ मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी।  

शादी 
समीर सोनी की पहली शादी राजलक्ष्मी खानवलकर से हुई थी।  लेकिन किन्ही कारणों से शादी के छ महीने के बाद ही यह जोड़ी अलग हो गयी।  उनकी दूसरी शादी फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी से हुई हैं।  उनके एक बेटा भी है। 

करियर 
समीर सोनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो समंदर से की थी।  इस शो में उन्होंने नेवी अफसर की भूमिका अदा की थी।  उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की साल 1998 में फिल्म चाइना गेट से की थी।  इस फिल्म में उनके अपोजिट ममता कुलकर्णी नजर आई थी। समीर सोनी ने इस दौरान कई फ़िल्में की लेकिन उन्हें पहचान फिल्म बाग़बाँ से मिली। यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म थी।  इस फिल्म में मुख भूमिका में अमिताभ बच्च्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, महिमा चौधरी, अमन वर्मा, राइमा सेन, रिमी सेन नजर आये थे।  इसी साल वह छोटे पर्दे के हिट शो जस्सी जैसा कोई नहीं में नजर आये।  इस शो में मोना सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।   

समीर सोनी छोटे पर्दे के सबसे बहुचर्चित-बहुविवादित शो बिगबॉस सीजन 4 में भी नजर आ चुके है।हालांकि वह अपनी जीत के काफी करीब थे, लेकिन शो के ग्रांड फिनाले से एक हफ्ते पहले ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ा।    
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+